डांस दीवाने 3 के प्रोमो में उदय सिंह के संघर्ष को सुनकर भावुक हुई माधुरी
![डांस दीवाने 3 के प्रोमो में उदय सिंह के संघर्ष को सुनकर भावुक हुई माधुरी](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/migrated/5ead37bdcd1bbcc2d38c28ae8d374c20.jpg)
टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई रियलिटी शोज है जिसको देशभर के दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसी लिस्ट में डांस लवर्स का पसंदीदा शो डांस दीवाने 3 भी शामिल है। डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में देश के कोने कोने से हुनरबाज आते हैं और अपनी कलाकार का प्रदर्शन करते हुए नजर आते है। अब जल्द ही डांस दीवाने का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। इस वक्त मेकर्स इस शो के एक के बाद एक प्रोमो रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में डांस दीवाने 3 का एक और प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में उदय सिंह नाम के एक डांसर ने अपने संघर्ष की कहानी को बताते हुए नजर आ रहे है। उदय सिंहने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी गरीबी देखी है वो एक गरीब परिवार से आते हैं। वो मध्यप्रदेश के आदिवासी समुदाय के हैं। जहां पर लोगों को सपने देखने का हक नहीं है।
सोशल मीडिया पर डांस दीवाने 3 का प्रोमो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुछ समय पहले ही डांस दीवाने ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया।
https://www.instagram.com/p/CLYmcVDAhdF/?utm_source=ig_embed
जैसे ही डांस दीवाने का यह प्रोमो सामने आया वैसे ही यह वायरल होने लगा। इसे देखकर कई लोग भावुक होते हुए भी नजार आ रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उदय सिंह एक टिक टॉक स्टार हैं। जिनके वीडियोज को देखने के बाद ही टीवी रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में उनको बुलाया गया है। जहां पर वो अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे। उदय सिंह के संघर्ष की कहानी सुनने के बाद अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी भावुक हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी आंख से आंसू तक निकलने लगते है। बता दें कि जैसे ही बिग बॉस 14 शो खत्म होगा वैसे ही डांस दीवाने 3 की शुरुआत हो जाएगी।
Sunil Grover: सलमान खान की मेहनत पर फिरा पानी, एक साथ नहीं आएंगे सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा
Box Office Battle: अक्षय कुमार से भिड़ते नजर आएंगे शाहिद कपूर
Kangana Ranaut: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कंगना रनौत की धाकड़ तस्वीर