ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी फिल्में
वैसे हर फिल्म इंडस्ट्री की एक अलग पहचान और दर्शक हैं। आज किसी भी फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो सभी अपनी अपनी जगल पर अच्छा कर रही है। साथ ही दर्शकों को ऐसी ऐसी फिल्में दे रहे हैं जो काबिले तारीफ है। लेकिन आज हम यहां पर उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा बजट में बनी है। इस लिस्ट में हॉलीवुड की कई टॉप फिल्में हैं। अब तक की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों की बात करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके नाम।
10. Pirates of the Caribbean: Dead Man’s Chest
साल 2006 में आई ये फिल्म समुद्री लुटेरों पर आधारित है। जिसका निर्देशन Gore Verbinski ने किया है। फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर जॉनी डीप नजर आए। उनकी इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों ने पसंद किया है। जिसकी लागत 267 मिलियन डॉलर है।
9. Waterworld
साल 1995 में रिलीज हुई इस साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में रिलीज के बाद सिनेमाघरों में ताबड़ तोड़ कमाइ्र की है। इसका निर्देशन केविन रेनॉल्ड्स ने किया है। इस फिल्म का निर्माण करीब 270 मिलियन डॉलर में किया गया है।
8. John Carter
एंड्रयू स्टैंटन द्वारा निर्देशित फिल्म जॉन कार्टर साल 2012 में रिलीज थी। फिल्म काल्पनिक विज्ञान पर बेस्ड हैं। इसकी कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म करीब 275 मिलियन डॉलर में बनाई गई है।
7. Harry Potter and the Half-Blood Prince
हैरी पॉटर सीरीज की इस फिल्म का बजट कुल 279 मिलियन डॉलर है। जो काफी ज्यादा है। ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी जिसे दुनियाभर के दर्शकों ने पसंद किया था। इसमे स्पेशल एफेक्ट इफेक्ट्स दिए गए थे।
6. Avengers: Age of Ultron
साल 2015 में रिलीज हुई सुपर हीरो मार्वल कॉमिक्स सुपरहीरो टीम पर आधारित फिल्म द अवेंजर्स ऐज ऑफ़ अल्ट्रॉन का बजट करीब 283 मिलियन डॉलर है। इसका निर्देशन जॉस व्हेडॉन ने किया था।
5. Tangled
एनिमेटेड फिल्म टैंगल्ड को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का बजट करीब 286 मिलियन डॉलर है। फिल्म एक कंप्यूटर एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है।
4. Spider Man 3
स्पाइडर मैन की तीसरी फिल्म स्पाइडर मैन 3 है। जिसमे शानदार इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म को दुनियाभर के 4300 से भी ज्यादा थियेटर में रिलीज किया गया। इसका बजट करीब 298 मिलियन डॉलर है।
3. Titanic
जेम्स कैमरून की फिल्म टाइटैनिक सबसे ज्यादा मशहूर फिल्म है। ये साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसका बजट करीब 298 मिलियन डॉलर है। जो काफी ज्यादा था उस वक्त। इसकी कहानी टाइटेनिक जहाज के डूबने पर आधारित है।
2. Pirates of the Caribbean: At World’s End
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन एट वर्ल्ड्स एंड’ 2007 में रिलीज की गई थी और इसे भी लोगों ने जबरदस्त पसंद किया। ये फिल्म 347 मिलियन डॉलर में बनी थी।
1. Pirates of the Caribbean: On Stranger Tides
इस फिल्म का बजट करीब 403 मिलियन डॉलर है जो काफी ज्यादा है। इतने बजट में तो बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हो जाती। ये वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स’ साल 2011 में रिलीज की गई थी। जो इसका चौथा पार्ट है।

