Ranveer Singh: इन फिल्मों ने रणवीर सिंह को बनाया बॉलीवुड का सुपरस्टार
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। इसमें कोई दो राय नहीं है कि रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक शानदार अभिनेता हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। जिसमें उनके और अभिनय की जमकर तारीफ की गई है। आज हम आपको रणवीर सिंह की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अभिनेता को एक कलाकार से सुपरस्टार का तमगा दिया है। आइए जानते हैं रणवीर सिंह की इन सुपरहिट फिल्मों के बारे में —
बैंड बाजा बारात
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात का आता है। इसका निर्माण यशराज बैनर तले किया गया था। जिसमें रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। ऐसा कहा जाता है कि रणबीर सिंह से पहले इस फिल्म को रणबीर कपूर को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद ये ऑफर रणवीर सिंह के पास चला गया। उन्होंने इस फिल्म में एक दिल्ली के लड़के का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके काम की तारीफ की गई थी।
गोलियों की रासलीला रामलीला
बैंड बाजा बारात के बाद गोलियों की रासलीला रामलीला में अभिनेता रणवीर सिंह को एक बड़ा ऑफर मिला था। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गुजराती लड़के का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार से हर कोई प्रभावित था। समीक्षकों से लेकर आलोचक भी उनके किरदार की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए थे। इस किरदार से रणवीर सिंह के करियर को सबसे ज्यादा फायदा मिला। पहली बार था जब रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली के साथ काम किया।
बाजीराव मस्तानी
फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में अभिनेता रणवीर सिंह के काम से प्रभावित होने के बाद संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए भी रणवीर को कास्ट किया और उन्होंने पेशवा बाजीराव का किरदार इतनी शिद्दत के साथ निभाया कि आज तक इस किरदार को कोई भी कलाकार रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। अभिनेता के किरदार की जमकर तारीफ हुई और एक बार फिर से उन्होंने साबित किया कि वो बॉलीवुड के शानदार अभिनेता है।
पद्मावत
इसके बाद रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। ये तीसरी बार था जब भंसाली और रणवीर सिंह किसी फिल्म के लिए साथ आए थे। फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार इतने अच्छे से निभा था कि आज तक हिंदी सिनेमा के इतिहास में इससे ज्यादा खुंखार किरदार कोई कलाकार नहीं निभा पाया। आलोचक भी प्रभावित हुए और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार अभिनय की जमकर तारीफ की थी।
इन्हीं फिल्मों के साथ रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता बने और उन्होंने कई कलाकारों के सिंहासन तक को हिला दिया था। आज भी कई बड़े कलाकार अपनी फिल्में रणवीर सिंह की फिल्मों के सामने रिलीज करने से कतराते हैं।
Filhaal 2 Mohabbat song: रिलीज हुआ अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का गाना फिलहाल 2 मोहब्बत
Rupal Patel: अस्पताल में भर्ती हुईं रूपल पटेल, पति ने दी जानकारी

