Samachar Nama
×

GOAT Box Office Day 6 : ताबड़तोड़ नोट छापने में लगी है Thalapathy Vijay की फिल्म, सिर्फ 6 दिनों में कूट डाले इतने करोड़ 

GOAT Box Office Day 6 : ताबड़तोड़ नोट छापने में लगी है Thalapathy Vijay की फिल्म, सिर्फ 6 दिनों में कूट डाले इतने करोड़ 

बॉक्स ऑफिस न्यूज़ डेस्क - थलपति विजय की फिल्म 'गोट' या 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी, जिसकी वजह से इस एक्शन थ्रिलर की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी। वहीं रिलीज के बाद फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बंपर कमाई की। वहीं अपने ओपनिंग वीकेंड पर 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का कलेक्शन भी शानदार रहा। आइए यहां जानते हैं रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को 'गोट' ने कितनी कमाई की है?

,
रिलीज के छठे दिन 'गोट' ने कितने नोट छापे?
थलपति विजय की 'गोट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले। हालांकि इन रिएक्शन का सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा और इसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में नजर आ रही है। इसके साथ ही 'गोट' खूब नोट भी छाप रही है। इस फिल्म ने साल 2024 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर का रिकॉर्ड बना लिया है और कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ भी दिया है।

,
'गोट' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 44 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 'गोट' का कलेक्शन 25.5 करोड़ रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 33.5 करोड़ की कमाई की और चौथे दिन 34 करोड़ का कारोबार किया। पांचवें दिन 'गोट' का कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये रहा. वहीं, फिल्म की रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'गोट' ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 10.50 करोड़ का कारोबार किया है।इसके साथ ही 6 दिनों में 'गोट' की कुल कमाई अब 162.25 करोड़ रुपये हो गई है।

,
GOAT’ 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की राह पर
थलपति विजय की ‘GOAT’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बन गई है। हालांकि, GOAT विजय की पिछली रिलीज लियो से पीछे है, जिसने भारत में अपने पहले सोमवार को 40.1 करोड़ रुपये और अपने पहले मंगलवार को 36.1 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में प्रवेश करने की राह पर है। उम्मीद है कि फिल्म दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Share this story

Tags