Samachar Nama
×

Box Office Update: ‘बॉर्डर 2’ के तूफ़ान में कैसा है न्यू रिलीज़ फिल्मों का हाल ? जाने वध 2 से भाभी जी तक का रिपोर्ट कार्ड 

Box Office Update: ‘बॉर्डर 2’ के तूफ़ान में कैसा है न्यू रिलीज़ फिल्मों का हाल ? जाने वध 2 से भाभी जी तक का रिपोर्ट कार्ड 

वॉर-एक्शन फिल्म 'बॉर्डर 2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सनी देओल की फिल्म को रिलीज़ हुए 14 दिन हो गए हैं, लेकिन दर्शकों में इसका क्रेज़ अभी भी बना हुआ है। फिल्म हर दिन अच्छी कमाई कर रही है। आज शुक्रवार है, और सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज़ हुई हैं, लेकिन वे 'बॉर्डर 2' के तूफान में पूरी तरह बह गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि आज रिलीज़ हुई फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है।

'वध 2' बॉक्स ऑफिस डे 1

Sacnilk के डेटा के अनुसार, 'वध 2' ने शाम 4 बजे तक सिर्फ 7 लाख रुपये कमाए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 4.34% दर्ज की गई है। वध 2 के डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू हैं, और इसमें नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, कुमुद मिश्रा, अमित सिंह और शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिव्यू पढ़ें

फिल्म    6 फरवरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
वध 2    7 लाख (शाम 4 बजे तक)
भाभीजी घर पर हैं    4 लाख (शाम 4 बजे तक)
विद लव    22 लाख (शाम 4 बजे तक)
बॉर्डर 2    66 लाख (शाम 4 बजे तक)
मर्दानी 3    35 लाख (शाम 4 बजे तक)

'भाभीजी घर पर हैं' बॉक्स ऑफिस डे 1

फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं' ने शाम 4 बजे तक चार लाख रुपये कमाए हैं। Sacnilk के अनुसार, सुबह के शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 5.10% रही।
शशांक बाली इसके डायरेक्टर हैं। इसमें रोहिताश्व गौर, आसिफ शेख, रवि किशन, मुकेश तिवारी, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'विद लव' बॉक्स ऑफिस डे 1

फिल्म 'विद लव' ने शाम 4 बजे तक 22 लाख रुपये कमाए हैं। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी रेट 13.69% दर्ज किया गया। तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई इस रोमांटिक फिल्म में अभिषेक गिविनाथ, अनस्वरा राजन, हरीश कुमार और काव्या अनिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस दिन 15
सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में अपने 15वें दिन में है। 'बॉर्डर 2' ने शाम 4 बजे तक लगभग ₹0.66 करोड़ (66 लाख) कमाए हैं। फिल्म का भारत में अब तक का कुल कलेक्शन ₹295.06 करोड़ है।

'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस दिन 8
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' अपनी रिलीज़ के 8वें दिन में है। फिल्म ने शाम 4 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर ₹0.35 करोड़ (35 लाख) कमाए हैं। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब ₹26.65 करोड़ हो गया है।

Share this story

Tags