Samachar Nama
×

Box Office Monday Clash: ‘भूत बंगला’ या ‘माइकल’—किसने जीता कलेक्शन का खेल, कैसी रही ‘धुरंधर 2’ की हालत 

Box Office Monday Clash: ‘भूत बंगला’ या ‘माइकल’—किसने जीता कलेक्शन का खेल, कैसी रही ‘धुरंधर 2’ की हालत 

फैंस अपनी फिल्मों से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए बेसब्र रहते हैं. फिल्मों की कमाई को लेकर भी डेली अपडेट्स आते हैं. किसी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया ये जानने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं. आइए जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में किस फिल्म ने बाजी मारी और किसका हुआ बुरा हाल.

'भूत बंगला' सबसे आगे

'भूत बंगला' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म ने 11वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया. 'भूत बंगला' को 11वें दिन 11 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 117.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव, तबु, वामिका गब्बी जैसे स्टार्स हैं.

'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' ने सोमवार को सिर्फ 1 करोड़ कमाए. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 1354.52 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं नेट 1131.64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, गौरव गेरा जैसे स्टार्स नजर आए.

'माइकल'

इस हॉलीवुड फिल्म को इंडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने सोमवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. माइकल ने इंडिया में टोटल 18.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. ये पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक है. फिल्म ने सोमवार के कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 को पछाड़ दिया है.

'डकैत'

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की कमाई में भी अब गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 20 लाख कमाए हैं. डकैत का टोटल कलेक्शन 41.18 करोड़ हो गया है.

'गिन्नी वेड्स सनी 2'

'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने सोमवार को सिर्फ 13 लाख ही कमाए. फिल्म को पहले दिन से ही खराब रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 57 लाख, तीसरे दिन 38 लाख का कलेक्शन किया. टोटल फिल्म ने 1.33 करोड़ कमा लिए हैं.

Share this story

Tags