Samachar Nama
×

Border 2 Box Office Collection Day 1: बॉर्डर 2 ने पहले दिन मेकर्स को किया मालामाल, जाने कितने करोड़ से खुला खाता 

Border 2 Box Office Collection Day 1: बॉर्डर 2 ने पहले दिन मेकर्स को किया मालामाल, जाने कितने करोड़ से खुला खाता 

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त धमाल मचा दिया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस स्टार कास्ट की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। यह सनी देओल की फिल्म अपने ओपनिंग डे पर ही 2026 की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई है। फिल्म की ज़बरदस्त कमाई ने मेकर्स को सिर्फ एक दिन में मालामाल कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन सुबह से रात तक कितनी कमाई की?

पहले दिन कितनी कमाई हुई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई की। यह आंकड़ा कल शाम तक 17 करोड़ था, लेकिन देर रात फिल्म की कमाई में उछाल आया और यह 30 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.10% रही। शोज की बात करें तो मॉर्निंग शोज में 19.46% ऑक्यूपेंसी, दोपहर के शोज में 26.33%, शाम के शोज में 34.55% और नाइट शोज में 48.06% ऑक्यूपेंसी रही। यही वजह है कि देर रात फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला।

देशभक्ति के रंग में रंगे सिनेमाघर
'बॉर्डर 2' ने रिलीज़ से पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। जब से मेकर्स ने इसका टीज़र रिलीज़ किया था, तब से ही फैंस के बीच फिल्म का क्रेज़ साफ दिख रहा था। दर्शक भी फिल्म की रिलीज़ डेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। 26 जनवरी के आसपास रिलीज़ हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म में कौन-कौन हैं?
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन लीड रोल में नज़र आ रहे हैं। सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा और मोना सिंह ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर' को बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक माना जाता है, और 'बॉर्डर 2' भी उसी राह पर चलती दिख रही है।

Share this story

Tags