Ajay Devgn flop movies: ये है अजय देवगन के करियर की सुपरफ्लॉप फिल्में, रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर गिरी औंधे मुंह
मनोरंजन न्यूज डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि, अजय देवगन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई ऐसी फिल्में दी है जिसे उनके फैंस पसंद करते हैं। अजय देवगन की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कारोबार कर कई रिकार्ड भी बनाया है। लेकिन आपको बता दें कि, अजय देवगन ने अपने 31 साल के करियर में कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया है, जो सुपर फ्लॉप रही हैं। ऐसे में आज हम आपको अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही औंधे मुंह गिर गई।
रनवे 34
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 इसी साल अप्रैल के महीने में रिलीज की गई थी। फिल्म ने कुल 32 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए थे।
हिम्मतवाला
अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला साल 2013 में रिलीज हुई थी और यह उनके करियर की सुपर फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में आती है। इस फिल्म ने कुल 43 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया था।
तेज
अजय देवगन की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म तेज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ के करीब कारोबार किया था। फिल्म में अजय देवगन के अलावा कंगना रनौत और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे।
रास्कल
अजय देवगन की फिल्म रास्कल भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा कंगना रनौत, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल लीड रोल में नजर आए थे।
लंदन ड्रीम्स
अजय देवगन की फिल्म लंदन ड्रीम्स साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने महज 28 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री आसीन लीड रोल में नजर आई थी। हालांकि उनकी यह फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म संडे, हल्ला बोल और यू मी और हम जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में आती हैं।
Urfi Javed ने तोड़ा फैंस का दिल, खा लिया शादी का लड्डू, वायरल हो रहा वीडियो