Samachar Nama
×

Box Office Report: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की धुआंधार कमाई, ‘टॉक्सिक’ की हालत खराब; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
 

Box Office Report: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की धुआंधार कमाई, ‘टॉक्सिक’ की हालत खराब; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि कुछ ऐसी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, जिनसे शुरुआत में इतनी बड़ी कमाई की उम्मीद नहीं की जा रही थी। ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ टिकट खिड़की पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि बड़े बजट की ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार दूसरे हफ्ते में काफी धीमी पड़ गई है। आइए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कितना कारोबार किया।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने फिर दिखाया दम
पंकज त्रिपाठी और अली फजल समेत कई कलाकारों वाली ‘मिर्जापुर द मूवी’ दर्शकों के बीच लगातार पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए चार दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को करीब 15.35 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन पांच दिनों में करीब 125.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है।


‘टॉक्सिक’ की कमाई में नहीं आया सुधार
यश की बड़े बजट वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई लगातार कमजोर होती नजर आ रही है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को लगभग 69 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ भारत में फिल्म की 14 दिनों की नेट कमाई करीब 247.19 करोड़ रुपये हो गई है।
‘इरुमुडी’ ने तीसरे हफ्ते में भी बनाए करोड़ों
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ भी बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में बनी हुई है। हालांकि, फिल्म की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। तीसरे सोमवार को करीब 2.40 करोड़ रुपये कमाने के बाद मंगलवार को कलेक्शन थोड़ा और नीचे आया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को लगभग 2.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ फिल्म का भारत में 19 दिनों का नेट कलेक्शन करीब 170.95 करोड़ रुपये हो गया है।


‘हनुमान अंश’ का जलवा पांचवें हफ्ते में भी कायम
कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म रिलीज के पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स बना हुआ है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को करीब 11 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का 33 दिनों का नेट कलेक्शन करीब 143.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग तस्वीर
मंगलवार के आंकड़ों से साफ है कि इन फिल्मों का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा। ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, जबकि ‘टॉक्सिक’ की कमाई काफी नीचे आ गई है। वहीं ‘इरुमुडी’ तीसरे हफ्ते में भी करोड़ों का कारोबार करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में इन फिल्मों की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
 

Share this story

Tags