Samachar Nama
×

Box Office Report: धनुष की फिल्म 'ओम' ने रविवार को की शानदार कमाई, तीन दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Box Office Report: धनुष की फिल्म 'ओम' ने रविवार को की शानदार कमाई, तीन दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार धनुष की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ओम' (ऑपरेशन मोल) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्म की चर्चा के बीच भी 'ओम' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की और धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई।

हालांकि, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन रविवार को इसने फिर अच्छी रफ्तार पकड़ी। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

'ओम' ने रविवार को कितने करोड़ कमाए?

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'ओम' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 15.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक तमिल भाषा में मिल रहे हैं।

रविवार के भाषा के हिसाब से कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तमिल में 11.55 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तेलुगु में 3.80 करोड़ रुपये और हिंदी में 55 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 50.25 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में करीब 10.2 प्रतिशत की गिरावट आई और कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये रहा।

इन फिल्मों से आगे निकली धनुष की 'ओम'

बॉक्स ऑफिस पर 'ओम' ने कुछ तमिल फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का प्रदर्शन 'मंदादी' के 21.55 करोड़ रुपये और 'DC' के 20.95 करोड़ रुपये के कलेक्शन से बेहतर रहा है।

हालांकि, अभी यह 'करुप्पु' के 68 करोड़ रुपये, 'सीन' के 63.15 करोड़ रुपये और 'विश्वनाथ एंड संस' के 58.15 करोड़ रुपये के आंकड़े से पीछे है।

अब फिल्म के लिए असली परीक्षा वीकडेज में होगी। आमतौर पर सोमवार से फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'ओम' आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कितनी मजबूत बनाए रखती है।

क्या है फिल्म 'ओम' की कहानी?

राजकुमार पेरियासामी ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। इसे वंडरबार फिल्म्स और आरटेक स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी एक स्पेशल टास्क फोर्स अधिकारी और एक अंडरकवर एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों मिलकर एक कुख्यात गैंगस्टर के जरिए चलाए जा रहे लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश करते हैं।

एक्शन, जासूसी और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को शुरुआती दिनों में अच्छा बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स मिला है। अब सभी की नजरें इसके आने वाले वीकडेज के कलेक्शन पर टिकी हैं।

Share this story

Tags