Samachar Nama
×

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज फिर टली, नई तारीख का इंतजार, वीडियो में देंखे मेकर्स बोले– ग्लोबल प्लानिंग के लिए लिया फैसला

📰 यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज फिर टली, नई तारीख का इंतजार, वीडियो में देंखे मेकर्स बोले– ग्लोबल प्लानिंग के लिए लिया फैसला

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।फिल्म के मेकर्स की ओर से यह जानकारी सामने आने के बाद दर्शकों में निराशा के साथ-साथ उत्सुकता भी बढ़ गई है। यश के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस संबंध में एक भावनात्मक संदेश साझा किया गया, जिसमें फिल्म के सफर और इसके प्रति जुड़ाव को लेकर बात की गई।

पोस्ट में लिखा गया कि कुछ फिल्में सिर्फ बनाई नहीं जातीं, बल्कि वे यह भी याद दिलाती हैं कि सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था। ‘टॉक्सिक’ को भी ऐसी ही एक विशेष यात्रा बताया गया है, जिसने टीम को रचनात्मक और भावनात्मक रूप से एक अलग अनुभव दिया है।मेकर्स ने आगे बताया कि हाल ही में सिनेमाकॉन में फिल्म को पेश किए जाने के बाद दुनिया भर से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने यह साबित किया कि यह प्रोजेक्ट वैश्विक स्तर पर अपनी पूरी क्षमता के साथ रिलीज होने के योग्य है।

टीम के अनुसार, फिल्म पूरी तरह से तैयार है, लेकिन फिलहाल इसका फोकस ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप को सही ढंग से तय करने पर है। इसी कारण रिलीज टाइमलाइन में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि पहले घोषित 4 जून की रिलीज डेट अब मान्य नहीं है और फिल्म को एक नई अंतरराष्ट्रीय रणनीति के तहत बाद में रिलीज किया जाएगा, ताकि इसे वैश्विक दर्शकों तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सके।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि ‘टॉक्सिक’ जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इसकी नई तारीख को लेकर अभी अंतिम घोषणा बाकी है। इस फैसले के बाद फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ लोग इस देरी को लेकर निराश हैं, वहीं कई दर्शक इसे एक बड़े ग्लोबल रिलीज प्लान की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।

Share this story

Tags