Samachar Nama
×

38 की हुईं यामी गौतम: कभी एक्टिंग छोड़ खेती करने का बना लिया था मन, वीडियो में जाने नेशनल अवॉर्ड ने बदला नजरिया

38 की हुईं यामी गौतम: कभी एक्टिंग छोड़ खेती करने का बना लिया था मन, वीडियो में जाने नेशनल अवॉर्ड ने बदला नजरिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज 28 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। टीवी शो के सेट पर सवाल पूछने की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था। वहीं, डेब्यू फिल्म ‘विक्की डोनर’ हिट होने के बावजूद उन्हें लगातार काम मिलने का भरोसा नहीं था। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने एक्टिंग छोड़कर हिमाचल प्रदेश लौटने और खेती करने तक का मन बना लिया था।

हालांकि, 2019 में रिलीज हुई फिल्मों ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘बाला’ ने उनके करियर को नई दिशा दी। इसके बाद ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने से उनका नजरिया और आत्मविश्वास बदल गया। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं यामी गौतम के करियर से जुड़े कुछ खास किस्से।

टीवी शो के पहले दिन ही कर दिया गया था बाहर

यामी गौतम के करियर का एक कम चर्चित किस्सा उनके शुरुआती टीवी दिनों से जुड़ा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि टीवी शो की शूटिंग के पहले ही दिन एक सीन को लेकर उन्होंने सवाल पूछ लिया था।यामी को लगा था कि एक कलार होने के नाते अपने किरदार और सीन को समझना जरूरी है। इसलिए उन्होंने सीन को लेकर अपनी जिज्ञासा जाहिर की। लेकिन सेट पर उनका सवाल पूछना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।

यामी के मुताबिक, अगले दिन जब वह सेट पर स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि वह घर जा सकती हैं। बाद में उन्हें पता चला कि शो से उन्हें हटा दिया गया है। इस घटना ने उनके शुरुआती करियर में एक बड़ा झटका दिया।

Share this story

Tags