वीडियो में देखें! 16 साल बाद मंदाना करीमी ने छोड़ा भारत, बोलीं अब यहां घर जैसा नहीं लगता, पहले कहा था इंडिया ने मुझे धोखा दिया
Mandana Karimi ने आखिरकार भारत छोड़ दिया है। बिग बॉस 9 और लॉकअप से लोकप्रिय हुईं मंदाना ने 16 साल तक भारत में रहने के बाद एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए देश को अलविदा कहा। मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर “आस्क मी एनीथिंग” सेशन के दौरान अपने फैंस को इस फैसले की जानकारी दी। दरअसल, एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दिया है। इसके जवाब में मंदाना ने एयरपोर्ट से एक वीडियो साझा किया, जिसने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया।
वीडियो में मंदाना ने कहा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा कह पाऊंगी, लेकिन अलविदा भारत। यह मेरे लिए आसान नहीं होगा। लगभग 16 साल यहां बिताने के बाद मैं अपने दूसरे घर को पीछे छोड़ रही हूं। अब एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं — नया देश, नया घर और नई जिंदगी।”
मंदाना लंबे समय से भारत में रह रही थीं और उन्होंने हिंदी टेलीविजन तथा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। बिग बॉस 9 और लॉकअप जैसे रियलिटी शो के जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
हाल के वर्षों में मंदाना कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने को लेकर भी चर्चा में रहीं। उनकी बेबाक टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर कई बार विवाद भी सामने आए। अभिनेत्री ने कई मौकों पर अपनी सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर भी चिंता जाहिर की थी।
फैंस सोशल मीडिया पर मंदाना के इस फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, जबकि कई प्रशंसक उनके भारत छोड़ने से भावुक नजर आए। फिलहाल मंदाना ने यह साफ नहीं किया है कि वह किस देश में शिफ्ट हो रही हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं कि अब वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं।

