Samachar Nama
×

Vivek Ranjan Agnihotri ने की अपनी नेक्स्ट फिल्म "द दिल्ली फाइल्स" की अनाउंसमेंट

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने की अपनी नेक्स्ट फिल्म "द दिल्ली फाइल्स" की अनाउंसमेंट

मनोरंजन न्यूज डेस्क !!! डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर अपने बेबाक बयानों के चलते लाइमलाइट में बने रहें हैं। वहीं साथ ही वह "द ताशकंद फाइल्स" और "द कश्मीर फाइल्स" जैसी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। 
 
विवेक दर्शकों के समक्ष एक और इंट्रेस्टिंग फिल्म लेकर आने वाले है, जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने सोमवार को कर दी है। फिल्म का टाइटल "द दिल्ली फाइल्स" है। फिल्म की अनाउंसमेंट करने के साथ ही विवेक रंजन ने फर्स्ट पोस्टर भी रिवील किया है। 
 
"द दिल्ली फाइल्स" के फर्स्ट पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर जारी कर, फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, "कुछ साल पहले मैंने स्वतंत्र भारत की अनकही कहानियां बताना शुरू किया था। 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब इस ट्रायोलॉजी की अंतिम और सबसे साहसी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की अनाउंसमेंट करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कृपया हमें आशीर्वाद दें।"
 
द दिल्ली फाइल्स ट्रायोलॉजी की तीसरी फिल्म है। इसकी पहली फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' 2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, श्वेता बसु, पल्लवी जोशी, मंदिरा बेदी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार थे। वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' इस ट्रायोलॉजी की दूसरी फिल्म थी, जिसकी कहानी कश्मीरी पंडितों के ऊपर आधारित थी। 
 
अब विवेक ने ट्रायोलॉजी के तीसरी फिल्म का ऐलान कर दिया है जिसे हिन्दी और पंजाबी भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी प्रोड्यूस करेगें। फिल्म के स्टार कास्ट की जानकारी अभी नहीं दी गई है। फिल्म अक्टूबर 2022 में होगी। 

न्यूज हेल्पलाइन

Share this story