बॉलीवुड के इन 5 कपल्स के रिश्ते का लोगों के बीच नहीं है कोई नाम? प्यार का हिंट तो मिला… मगर नहीं हुआ इजहार ए इश्क
बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम जोड़े हैं जो खुलम-खुला प्यार करना जानते हैं। अली फजल-ऋचा चड्ढा, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जैसी जोड़ियों ने कभी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, आजकल बी-टाउन में एक ट्रेंड चल रहा है जहां सेलेब्स को प्यार की भनक तो लग जाती है लेकिन वो दुनिया के सामने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं करते। तो चलिए जानते हैं उन 5 जोड़ों के नाम जिनके रिश्ते की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
रश्मिका और विजय का नाम हर दिन सुर्खियों में रहता है। हाल ही में रश्मिका ने अपने जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों विदेश में एक साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दरअसल, दोनों तस्वीरें एक ही स्थान की थीं। इसके अलावा कभी रश्मिका-विजय को कैप लगाए हुए देखा जाता है तो कभी वह अपने घर से तस्वीरें शेयर करती हैं। सेलिब्रिटी भी इन दोनों को एक दूसरे के नाम से चिढ़ाते हैं। अभी तक इन दोनों ने सबके सामने ये बात स्वीकार नहीं की है कि वो डेटिंग कर रहे हैं।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
किंग खान की लाडली का नाम भी लंबे समय से अमिताभ बच्चन के पोते के साथ जोड़ा जाता रहा है। इन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। बॉलीवुड गलियारों में ऐसी अफवाहें हैं कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि, सुहाना और अगस्त्य ने अब तक अपनी लव लाइफ को लेकर चुप्पी साध रखी है।
अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको
आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे का नाम मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों के प्यार के संकेत अक्सर सोशल मीडिया पर मिलते रहते हैं। फिर भी, अनन्या यह बताने से कतरा रही हैं कि वह वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं। अभी तक अनन्या पांडे ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया है।
ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना
जान्हवी कपूर ने शिखर पहारिया के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। वहीं उनकी छोटी बहन खुशी कपूर अभी भी वेदांग रैना के साथ अपने रिश्ते पर चुप हैं। दोनों को हर इवेंट में साथ देखा जाता है। वे एक साथ समय बिताते हैं और एक-दूसरे का समर्थन करते हैं, फिर भी वे खुलकर यह नहीं कहते कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं।
कीर्ति सेनन और कबीर बहिया
अभिनेत्री कीर्ति सनोन के बारे में अफवाहें हैं कि वह व्यवसायी कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। उनकी साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और ऐसी अफवाहें भी हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।