Actor Salman khan के घर घुसने वाली महिला निकली मॉडल का दावा- सलमान ने खुद बुलाया था
गुरुवार सुबह मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया, जिसने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी। 36 वर्षीय इस महिला का नाम ईशा छाबड़ा है, जो बुधवार देर रात सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुस गई। पुलिस के मुताबिक यह महिला लिफ्ट के जरिए सलमान खान के फ्लैट पर पहुंची और वहां पहुंचकर उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया।
सलमान खान को जानने का दावा
#WATCH | Mumbai | A woman attempting to trespass into actor Salman Khan's residence at Galaxy apartments has been arrested by the Police. The Police are questioning the woman.
— ANI (@ANI) May 22, 2025
Visuals from outside his residence. pic.twitter.com/pUoUx0Pjzk
एक पुलिस सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि महिला का दावा है कि सलमान खान ने उसे फोन किया था और वह उन्हें छह महीने से जानती है। हालांकि सलमान के परिवार ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
इससे पहले 20 मई को एक शख्स ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इस व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद 21 मई की रात महिला ने सलमान खान के फ्लैट में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को युवक ने घर में घुसने की कोशिश की थी

मंगलवार 20 मई को एक शख्स ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कार के पीछे छिपकर सलमान खान की बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब हो गया। हालांकि, सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है। वह छत्तीसगढ़ से हैं। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था।
सलमान के फ्लैट पर पहुंची महिला

इस मामले के एक दिन बाद ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने सलमान खान के फ्लैट में घुसने की कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक महिला दोपहर साढ़े तीन बजे सलमान के फ्लैट पर पहुंची थी। हालांकि, गार्डों ने उसे भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

