Samachar Nama
×

‘स्ट्रीट फाइटर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल बने धाल्सिम, वीडियो में देंखे हॉलीवुड डेब्यू से बढ़ी चर्चा

‘स्ट्रीट फाइटर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल बने धाल्सिम, वीडियो में देंखे हॉलीवुड डेब्यू से बढ़ी चर्चा

हॉलीवुड की बड़ी प्रोडक्शन कंपनी Paramount Pictures ने अपनी अपकमिंग फिल्म Street Fighter का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और चर्चा दोनों बढ़ गई है। यह फिल्म मशहूर वीडियो गेम फ्रेंचाइज़ी पर आधारित है और इसे बड़े पैमाने पर एक्शन एंटरटेनर के रूप में पेश किया जा रहा है।फिल्म में Noah Centineo, Jason Momoa और Andrew Koji जैसे इंटरनेशनल स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म की स्टार पावर को और मजबूत बना दिया है।

सबसे बड़ी खासियत यह है कि बॉलीवुड अभिनेता Vidyut Jammwal इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वह इस फिल्म में लोकप्रिय किरदार धाल्सिम (Dhalsim) की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने योगा-आधारित फाइटिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है।ट्रेलर में विद्युत जामवाल पूरी तरह नए और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका बाल्ड लुक, शरीर पर बने टैटू और रग्ड स्टाइलिंग उनके किरदार को एक बेहद दमदार और अलग पहचान देते हैं। इसके साथ ही उनका लीन और मस्कुलर फिजीक धाल्सिम के पारंपरिक योगा-आधारित युद्ध कौशल को प्रभावी तरीके से दर्शाता है।

हालांकि इस बार धाल्सिम का किरदार पारंपरिक शांत और साधु-सदृश छवि से थोड़ा अलग अंदाज में दिखाया गया है। ट्रेलर में उनका किरदार अधिक डार्क, इंटेंस और आक्रामक शैली में नजर आता है, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव हो सकता है।विद्युत जामवाल की तीखी आंखें और खतरनाक एक्सप्रेशन उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बनाते हैं, जिससे यह साफ झलकता है कि उन्होंने इस भूमिका में शारीरिक और भावनात्मक दोनों स्तर पर काफी मेहनत की है।फिल्म Street Fighter की रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 तय की गई है और यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और विद्युत जामवाल के इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।कुल मिलाकर, Street Fighter का यह नया अवतार न केवल गेमिंग फैंस बल्कि एक्शन सिनेमा के दर्शकों के लिए भी बड़ा आकर्षण बनता दिख रहा है।

Share this story

Tags