Samachar Nama
×

Adipurush में कम डायलॉग के बाद भी चा गई Sonal Chauhan, एक्ट्रेस ने फिल्म में निभाया है ये किरदार 

Adipurush में कम डायलॉग के बाद भी चा गई Sonal Chauhan, एक्ट्रेस ने फिल्म में निभाया है ये किरदार 

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। आदिपुरुष को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, जहां कुछ लोगों को फिल्म बेहद पसंद आई है, वहीं कुछ लोगों को फिल्म के डायलॉग्स और कुछ सीन पर आपत्ति है। इस फिल्म में प्रभास ने राम का और कृति सेनन ने सीता का किरदार निभाया था।वहीं एक्ट्रेस सोनल चौहान फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं हैं।

Adipurush: Sonal Chauhan Joins The Cast Of Prabhas, Saif Ali Khan & Kriti  Sanon-Starrer
आपको बता दें कि आदिपुरुष में एक्ट्रेस सोनल चौहान भी अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। सोनल चौहान को जब यह किरदार मिला तो उन्होंने अपनी खुशी अपने प्रशंसकों से जाहिर की, साथ ही बताया कि वह इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं।  अब फिल्म रिलीज हो चुकी है सोनल चौहान का राज खत्म हो गया है। 


आदिपुरुष में सोनल चौहान ने रावण की रानी मंदोदरी का रोल प्ले किया है। सीता के हरण के बाद मंदोदरी ने कभी अपने पति का साथ नहीं दिया। हालांकि इस किरदार में सोनल चौहान को ज्यादा डायलॉग बोलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उनके द्वारा दिए गए डायलॉग काफी असरदार हैं। सोनल बिना बोले ही अपने एक्सप्रेशन और एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस कर लेती हैं।

Sonal Chauhan:सोनल चौहान ने दी 'आदिपुरुष' को लेकर प्रतिक्रिया, बोलीं- बनेगी  ऐतिहासिक फिल्म - Sonal Chauhan Says Hindi Film Industry To Be Remembered As  Before Adipurush And After Adipurush ...
जब रावण माता सीता यानी कृति सेनन का अपहरण करके उन्हें अपने साथ ले आता है तो मंदोदरी समझ जाती है कि रावण गलत रास्ते पर चला गया है और उसका विनाश निकट है। सोनल ने कुछ दृश्यों में जबरदस्त अभिनय किया है, मंदोदरी और सूर्पणखा की बातचीत हो या फिर युद्ध पर जा रहे रावण के सामने सफेद साड़ी पहनकर मंदोदरी का आगमन, सोनल चौहान ने अपने अभिनय से इस किरदार को यादगार बना दिया है।

Share this story