बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में शिल्पा-खुशी और लीजा का जलवा, वीडियो में जाने सोहेल खान ने भी किया रैंप वॉक
मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शनिवार को ‘बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक अक्टूबर 2026’ के दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। फैशन शो में अलग-अलग डिजाइनरों ने अपने नए कलेक्शन पेश किए। इस दौरान शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन ने शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया। वहीं सोहेल खान भी फैशन शो में रैंप पर उतरे और अपने अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा।
शिल्पा, खुशी और लीजा बनीं शोस्टॉपर
फैशन वीक के दूसरे दिन शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन ने अलग-अलग डिजाइनरों के कलेक्शन को शोस्टॉपर के तौर पर पेश किया। तीनों अभिनेत्रियों ने रैंप पर अपने स्टाइल और आत्मविश्वास से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आकर्षित किया।ग्रैंड हयात होटल में आयोजित इस फैशन इवेंट में डिजाइनरों ने अपने नए फैशन ट्रेंड और कलेक्शन प्रदर्शित किए। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम में ग्लैमर का खास रंग देखने को मिला। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ फिल्म जगत की हस्तियां भी इस आयोजन का हिस्सा बनीं।
सोहेल खान ने अनुप्रिया गोएंका के साथ किया रैंप वॉक
फैशन वीक के दूसरे दिन अभिनेता सोहेल खान ने भी रैंप पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने अभिनेत्री अनुप्रिया गोएंका के साथ मशहूर फैशन ब्रांड LIBAS के लिए रैंप वॉक किया। यह कलेक्शन डिजाइनर रियाज और अमन गांगजी का था।सोहेल खान और अनुप्रिया गोएंका ने साथ में रैंप पर डिजाइनरों के कक्शन को प्रस्तुत किया। इस दौरान दोनों का अंदाज फैशन शो के आकर्षण का हिस्सा रहा।
पारुल गुलाटी ने होस्ट की हैलोवीन पार्टी
शनिवार को मुंबई में फैशन वीक के अलावा एक और ग्लैमरस इवेंट आयोजित हुआ। अभिनेत्री और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी ने निश हेयर की हैलोवीन पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड कलाकारों के साथ रियलिटी शो से जुड़े सितारे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए।पार्टी में मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस तरह शनिवार को मुंबई में एक ओर बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के रैंप पर सितारों ने डिजाइनरों के कलेक्शन पेश किए, तो दूसरी ओर हैलोवीन पार्टी में फिल्म और सोशल मीडिया जगत की हस्तियों की मौजूदगी रही।

