युजवेंद्र चहल से अफेयर की अफवाहों पर शेफाली बग्गा का बयान, वीडियो में देंखे बोलीं- “हर मुलाकात को डेटिंग समझ लेना गलत”
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा के बीच अफेयर की खबरों पर अब शेफाली बग्गा ने चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में चहल का नाम धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद लगातार शेफाली के साथ जोड़ा जा रहा था, जिस पर उन्होंने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है।एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान शेफाली बग्गा ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी सामान्य मुलाकात या बातचीत को गलत तरीके से पेश कर देते हैं और उसे रिश्ते का नाम दे देते हैं।
फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में बात करते हुए शेफाली ने कहा कि वे इस तरह की डेटिंग से जुड़ी अफवाहों से काफी परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, “मुझे हैरानी होती है कि लोगों की सोच कितनी सीमित हो सकती है। अगर आप किसी के साथ डिनर पर जाते हैं तो लोग उसे तुरंत डेटिंग समझ लेते हैं, जो बिल्कुल गलत है।”शेफाली ने आगे कहा कि यह आज के समय में एक आम समस्या बन गई है, जहां बिना किसी पुष्टि के लोगों की निजी जिंदगी को लेकर अनुमान लगा लिए जाते हैं।
जब उनसे भविष्य और लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे भविष्य में ऐसे सा की तलाश में हैं, जिसमें आत्मविश्वास और समझदारी हो, और उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि वे “विराट कोहली जैसे व्यक्तित्व” को पसंद करती हैं।उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है, हालांकि शेफाली ने साफ कर दिया है कि उनका और युजवेंद्र चहल का नाम जोड़ना पूरी तरह बेबुनियाद है। फिलहाल, इस बयान के बाद अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।

