मुंबई एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर का वीडियो वायरल, बुजुर्ग की बात मानकर आगे बढ़े एक्टर
बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां शाहिद कपूर अपनी सादगी और विनम्र व्यवहार की वजह से लोगों का ध्यान खींचते नजर आए।वायरल वीडियो में शाहिद कपूर एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनके आगे खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति उनसे कहते हैं, “सर, प्लीज आगे बढ़िए, लोग आपके पास भीड़ लगा देंगे।” बुजुर्ग की बात सुनकर शाहिद कपूर मुस्कुराते हुए उनसे पूछते हैं, “आर यू श्योर?”
इस पर बुजुर्ग व्यक्ति जवाब देते हैं, “हां, हंड्रेड परसेंट।” इसके बाद शाहिद कपूर उनकी त मानते हुए आगे बढ़ जाते हैं। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने इस पूरे पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।फैंस शाहिद कपूर के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि स्टार होने के बावजूद शाहिद का शांत और सम्मानजनक रवैया उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। वहीं कुछ लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की समझदारी की भी सराहना की, जिन्होंने भीड़भाड़ की स्थिति से बचने के लिए शाहिद को आगे बढ़ने की सलाह दी।शाहिद कपूर अक्सर अपने कूल और फ्रेंडली अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके एयरपोर्ट लुक और पब्लिक अपीयरेंस से जुड़े वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार उस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शाहिद कपूर की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

