2 years of Kabir Singh: शाहिद कपूर ने शेयर किया शूटिंग का मजेदार किस्सा

साल 2019 में रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को रिलीज हुए पूरे 2 साल हो चुके हैं। बता दें कि ये फिल्म जब रिलीज हुई थी तो इसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया था और शाहिद कपूर के नए अवतार को भी उनके चाहने वालों ने पसंद किया था। अब फिल्म कबीर सिंह को दो साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता ने अपनी फिल्म कबीर सिंह को याद किया। हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन रखा था इस दौरान अभिनेता के फैंस ने कबीर सिंह को लेकर कई सारे बातें पूछी हैं। शाहिद कपूर ने इस दौरान अपने फैंस के सभी सवालों का जवाब भी दिया है। शाहिद कपूर ने इस मौके पर फैंस को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि, सबसे ज्यादा बिखरे और टूटे हुए कैरेक्टर को मेरी सबसे सफल फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद।
शाहिद कपूर से सेट की सबसे खुशनुमा याद के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने बताया कि, सेट पर सबसे मजेदार पर वो थी जब बर्फ के लिए की लड़ाई हुई थी।
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) June 7, 2021
उस दिन को याद करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि, भारी बर्फबारी के कारण मसूरी की शूटिंग को रद्द कर दिया गया था। हम शूटिंग की लोकेशन पर नहीं पहुंच पाए थे। तब क्रू ने लड़ाई शुरू कर दी थी। शाहिद कपूर ने बताया कि, कियारा अपने होटल में छुपी हुई थी। क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि उनका लुक खराब हो। जब पता चला तो हम कमरे में गए और उनका लुक बिगाड़ दिया। फैंस ने एक्टर से ये भी पूछा कि, उनकी पत्नी मीरा फिल्म में उनके रोल के बारे में क्या सोचती हैं।
शाहिद कपूर ने कहा कि, वे काफी सपोर्टिव थी। उन्होंने ही मुझे रोल निभाने और फिल्म का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक थी।
2 years of Kabir Singh: शाहिद कपूर ने शेयर किया शूटिंग का मजेदार किस्सा
Amrish Puri Birthday: भारतीय सिनेमाई इतिहास में आज तक पैदा नहीं हुआ अमरीश पुरी जैसा खूंखार खलनायक