गणपति विसर्जन में सलमान खान से हुई आरती की छोटी सी गलती, फुटेज में देंखे बहन अर्पिता ने टोका तो तुरंत सुधारा तरीका
मुंबई में खान परिवार ने गणेश चतुर्थी के बाद मंगलवार को गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। अभिनेता सलमान खान भी गणपति विसर्जन में शामिल हुए और परिवार के साथ बप्पा की आरती की। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सलमान खान आरती करते समय थोड़ी देर के लिए उल्टे तरीके से आरती करते दिखाई दे रहे हैं। बहन अर्पिता खान ने उन्हें तुरंत टोका और सही तरीका बताया। इसके बाद सलमान ने भी अपनी गलती सुधार ली।इस बार खान परिवार ने अभिनेता सोहेल खान के घर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया था। परिवार के सदस्यों के साथ कई मेहमान भी गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को गणपति विसर्जन के दौरान भी खान परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आए।
सलमान को अर्पिता ने बताया आरती का सही तरीका
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान गणपति बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं। आरती के दौरान कुछ समय के लिए वह थाली को उल्टी दिशा में घुमाते दिखाई देते हैं। पास में मौजूद उनकी बहन अर्पिता खान की नजर इस पर पड़ती है।अर्पिता सलमान को तुरंत रोककर आरती करने का सही तरीका बताती हैं। सलमान भी बिना किसी झिझक के बहन की बात मानते हुए अपना तरीका बदल लेते हैं और आगे सही तरीके से आरती करते नजर आते हैं।इस दौरान परिवार के दूसरे सदस्य भी पूजा में शामिल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
यूलिया वंतूर भी पहुंचीं
सलमान खान के परिवार के गणपति विसर्जन में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। यूलिया ने भी गणपति बप्पा की आरती की। वीडियो में सलमान के बाद यूलिया को आरती करते हुए देखा जा सकता है।आरती के दौरान अर्पिता खान उन्हें भी पूजा की प्रक्रिया समझाती हुई नजर आईं। यूलिया ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए और विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बच्चों के साथ परिवार ने की आरती
सोहेल खान की बिल्डिंग परिसर में हुए गणपति विसर्जन कार्यक्रम में खान परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। सोहेल खान और अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ बप्पा की आरती की। परिवार के सदस्यों के अलावा हेलेन और अन्य मेहमान भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।गणपति उत्सव के दौरान खान परिवार हर साल श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की पूजा करता है। इस बार भी परिवार के घर पर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई लोग पहुंचे थे।
विसर्जन के दौरान परिवार के सदस्यों ने बप्पा को विदाई दी। इस मौके पर पूजा, आरती और उत्सव का माहौल देखने को मिला। वहीं सलमान और अर्पिता से जुड़ा आरती का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस छोटे से पारिवारिक पल पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

