सैफ अली खान ने बालकनी में बजाया इलेक्ट्रिक गिटार, वीडियो में जाने करीना कपूर ने रोमांटिक अंदाज में कहा- दुनिया का सबसे कूल पति मेरा
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सैफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बालकनी में इलेक्ट्रिक गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कुछ म्यूजिशियन के साथ म्यूजिक फ्यूजन करते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में पीले रंग का इलेक्ट्रिक गिटार है और आसपास एम्पलीफायर सहित कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स रखे हुए हैं। सैफ के इस अंदाज को देखकर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं।करीना ने सैफ के वीडियो पर रोमांटिक कमेंट करते हुए लिखा, “दुनिया का सबसे कूल पति कौन है? क्या मैं कह सकती हूं, मेरा?” करीना के इस कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर दोनों की यह प्यारी नोकझोंक चर्चा का विषय बन गई है।
सैफ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कैप्शन
इलेक्ट्रिक गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर करते समय सैफ अली खान ने अपने खास मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “ग्रूव मिल गया, टेम्पो खो गया, फिर भी बहुत मजा आया।”सैफ के इस कैप्शन से जाहिर होता है कि उन्हें म्यूजिक के साथ प्रयोग करना पसंद है। वीडियो में वह म्यूजिशियन के साथ तालमेल बैठाते और गिटार बजाने का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अंदाज उनके फिल्मी किरदारों से अलग एक निजी शौक की झलक दिखाता है।
पहले भी दिखा चुके हैं म्यूजिक का शौक
सैफ अली खान की दिलचस्पी संगीत में नई नहीं है। वह कई मौकों पर गिटार बजाते नजर आ चुके हैं और रॉक बैंड्स के साथ भी परफॉर्म कर चुके हैं। इनमें मशहूर रॉक बैंड परिक्रमा का नाम भी शामिल है।सैफ का म्यूजिक के प्रति लगाव उनके प्रशंसकों के लिए भी खास है, क्योंकि फिल्मों में अभिनय के अलावा उनकी रुचियां भी अक्सर सामने आती रहती हैं। इस बार बालकनी में गिटार बजाते हुए उनका वीडियो इसी वजह से चर्चा में है।
तैमूर के साथ भी कर चुके हैं जामिंग
सैफ अली खान के परिवार में भी संगीत को लेकर दिलचस्पी देखने को मिलती है। मई 2025 में करीना कपूर खान ने सैफ और अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की घर पर जामिंग करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में पिता और बेटा साथ में संगीत का आनंद लेते दिखाई दिए थे।करीना अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़े खास पल साझा करती रहती हैं। इस बार सैफ के गिटार वाले वीडियो पर उनका रोमांटिक कमेंट चर्चा में आ गया है।
फैंस को पसंद आया सैफ का अंदाज
सैफ अली खान का यह वीडियो उनके संगीत प्रेम को दिखाता है। वहीं, करीना कपूर का प्यार भरा कमेंट उनके रिश्ते की खूबसूरत झलक पेश करता है। फिल्मों से इतर संगीत के साथ समय बिताते सैफ का अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। दोनों की इस सोशल मीडिया बातचीत ने एक बार फिर उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।

