Samachar Nama
×

रॉबर्ट पैटिनसन बनेंगे अगले जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग की लेंगे जगह; वीडियो में जाने 26वीं फिल्म का निर्देशन करेंगे डेनिस विलेन्यूव

रॉबर्ट पैटिनसन बनेंगे अगले जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग की लेंगे जगह; वीडियो में जाने 26वीं फिल्म का निर्देशन करेंगे डेनिस विलेन्यूव

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को अगला जेम्स बॉन्ड घोषित किया गया है। सोमवार, 16 नवंबर को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की। पैटिनसन अब डेनियल क्रेग की जगह मशहूर जासूस 007 का किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्होंने इस भूमिका को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया है।

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 25 सेकंड का एक वीडियो साझा किया गया। इसमें पैटिनसन नजर आए। वीडियो के अंत में लिखा था, 'जेम्स बॉन्ड फिर लौटेगा।' इस घोषणा के साथ ही लंबे समय से चल रही नए बॉन्ड अभिनेता की तलाश खत्म हो गई।

चार अभिनेताओं को पछाड़कर हासिल की भूमिका

रॉबर्ट पैटिनसन पहले से ही हॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल हैं। वह 'ट्वाइलाइट', 'द बैटमैन' और 'द ओडिसी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जेम्स बॉन्ड की भूमिका के लिए कई महीनों तक कलाकारों की तलाश चली। इस दौरान कैलम टर्नर, जैक लॉडेन, जोश ओ'कॉनर और निकोलस हॉल्ट के नाम भी चर्चा में रहे। आखिरकार पैटिनसन को इस प्रतिष्ठित किरदार के लिए चुना गया।पैटिनसन ने कहा कि जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक है। इस भूमिका के लिए चुना जाना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने निर्देशक डेनिस विलेन्यूव और पूरी टीम का आभार जताया।

डेनिस विलेन्यूव करेंगे 26वीं बॉन्ड फिल्म का निर्देशन

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 26वीं फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूव करेंगे। फिल्म की कहानी स्टीवन नाइट लिख रहे हैं, जबकि एमी पास्कल और डेविड हेमैन निर्माता होंगे। यह फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के रचनात्मक नियंत्रण में बनने वाली पहली बॉन्ड फिल्म होगी।फिलहाल फिल्म का नाम और रिलीज की तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, इस घोषणा के बाद दर्शकों को अब पैटिनसन को जेम्स बॉन्ड के नए अवतार में देखने का इंतजार रहेगा।

Share this story

Tags