Samachar Nama
×

नीट प्रदर्शन से वायरल हुईं रिया अहीर बिग बॉस-20 में नहीं बना पाईं जगह, वीडियो में बोलीं- मोदी में काफी पोटेंशियल है

नीट प्रदर्शन से वायरल हुईं रिया अहीर बिग बॉस-20 में नहीं बना पाईं जगह, वीडियो में बोलीं- मोदी में काफी पोटेंशियल है

नीट स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़े होकर सुर्खियों में आईं रिया अहीर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका ‘बिग बॉस-20’ में एंट्री नहीं मिल पाना है। हालांकि, शो में उनका सफर बेहद छोटा रहा और जनता के वोट के आधार पर उन्हें शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा। रिया अहीर को पहचान उस समय मिली थी, जब नीट छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में रिया पुलिस वैन के सामने करीब 40 मिनट तक खड़ी दिखाई दी थीं। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थीं।

प्रधानमंत्री मोदी से किया था सवाल

प्रदर्शन के दौरान रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा था, “डू योर जॉब।” उनके इस बयान की काफी चर्चा हुई थी।हालांकि, बाद में मीडिया से बातचीत में रिया ने प्रधानमंत्री मोदी के काम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में काफी पोटेंशियल है और वह देश के लिए काम कर रहे हैं।

खुद नीट उम्मीदवार नहीं थीं, फिर भी प्रदर्शन में हुईं शामिल

रिया अहीर ने बताया कि वह खुद नीट की उम्मीदवार नहीं थीं, लेकिन उन्होंने छात्रों के भविष्य को अपना मुद्दा मानकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।उनका कहना था कि शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दे सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उन्होंने नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में आवाज उठाई।

कई नेताओं से मुलाकात, राजनीति में जाने से इनकार

रिया ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की है। इनमें राहुल गांधी, सुप्रिया सुले और राज ठाकरे जैसे नाम शामिल हैं।हालांकि, उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने से इनकार किया। रिया ने कहा कि वह किसी पार्टी का हिस्सा नहीं हैं और सिर्फ मुद्दों को लेकर अपनी बात रखती हैं।

बिग बॉस-20 में जनता ने नहीं दिया समर्थन

नीट प्रदर्शन से मिली पहचान के बाद रिया अहीर को ‘बिग बॉस-20’ में जगह बनाने का मौका मिला, लेकिन वह दर्शकों का समर्थन हासिल नहीं कर पाईं।शो में जनता को दो प्रतिभागियों के बीच चुनाव करना था। रिया का मुकाबला लव गिल से था, लेकिन वोटिंग में वह पीछे रह गईं। इसके चलते वह करीब 2 मिनट बाद ही शो से बाहर हो गईं।

सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में रिया

बिग बॉस से बाहर होने के बाद रिया अहीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। जहां कुछ लोग उनके प्रदर्शन और बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके रियलिटी शो में सफर को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Share this story

Tags