Samachar Nama
×

Ranbir Kapoor की 'रामायण' का विदेश में धमाका! भारत में रिलीज से पहले ही प्रीमियर की तैयारी

Ranbir Kapoor की 'रामायण' का विदेश में धमाका! भारत में रिलीज से पहले ही प्रीमियर की तैयारी

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल रामायणम् को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक इसकी खूब चर्चा हो रही है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पहले ही घोषित कर दी है। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक खास अपडेट सामने आया है।

भारत से एक दिन पहले यहां रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर स्टारर रामायणम् भारत में 6 नवंबर को रिलीज होगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में दर्शक इसे एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को देख सकेंगे।सोनी पिक्चर्स की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की रिलीज भारत से एक दिन पहले रखी गई है। यानी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले दर्शकों को रामायणम् देखने का मौका भारतीय दर्शकों से पहले मिलेगा।

ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी

रामायणम् को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मेकर्स का लक्ष्य इसे सिर्फ भारत तक सीमित रखने के बजाय दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाना है।फिल्म के ट्रेलर की रिलीज टाइमिंग भी काफी चर्चा में रही थी। इसे सुबह करीब 4:15 बजे रिलीज किया गया था।अब फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में एक दिन पहले रिलीज के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि दुनियाभर में रामायणम् को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Share this story

Tags