Samachar Nama
×

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी, वीडियो में जाने खून से सनी शर्ट और मूंछों में दिखा रॉ अंदाज

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी, वीडियो में जाने खून से सनी शर्ट और मूंछों में दिखा रॉ अंदाज

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। पोस्टर में रणबीर कपूर बेहद इंटेंस और रॉ अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक उनके पिछले कई किरदारों से काफी अलग दिखाई दे रहा है।

जारी किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर मोटी मूंछों, गॉगल्स और खून के दाग वाली शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और लुक में एक अलग तरह की सख्ती और आक्रामकता नजर आ रही है। शर्ट पर लगे खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर दुनिया की झलक देते हैं। वहीं, गॉगल्स उनके किरदार के लुक को स्टाइलिश टच दे रहे हैं।पोस्टर में रणबीर का रफ और मजबूत अंदाज उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को। फिल्मों में मिलते हैं!” मेकर्स के इस पोस्ट के बाद फैंस रणबीर के नए अवतार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। तीनों कलाकारों की यह जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देगी, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है।फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। भंसाली अपनी भव्य फिल्मों, मजबूत किरदारों और विजुअल ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में रणबीर का सामने आया पहला लुक फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर कई सवाल भी खड़े करता है।

पोस्टर में रणबीर का बदला हुआ लुक यह संकेत देता है कि फिल्म में नका किरदार काफी दमदार और अलग अंदाज में पेश किया जा सकता है। हालांकि, उनके किरदार की कहानी और उसके बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों के साथ संजय लीला भंसाली के निर्देशन के कारण यह फिल्म पहले से ही बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में शामिल है। अब रणबीर का पहला लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Share this story

Tags