जल्द हो सकती है पुलकित और कृति की शादी!
बॉलीवुड के गलियारे में पिछले काफी समय से कई ऐसे कपल है जिनके अफेयर की चर्चा हो रही है। जिसमे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, वरूण धवन और नताशा दलाल, अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा और अली फजल और रिचा चढ्ढा का नाम शामिल है। अब एक और कपल इस लिस्ट में शामिल हो गया है वो कोई और नहीं बल्कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट है। जिनके अफेयर की चर्चा हाल ही के दिनों से शुरू हुई है। लेकिन इनकी प्रेम कहानी बड़ी जल्द ही आगे बढ़ रही है। जी हां आपको बता दें कि इन दोनों के अफेयर की खबरें आए ज्यादा समय नहीं हुआ कि अब शादी की चर्चा होने लगी है। हाल ही के दिनों में कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपने रिलेशनशिप की बातों को सरेआम किया है। इसके बाद दोनों के रिश्ता अब शादी तक पहुंच गया है।
अली फजल और रिचा चड्ढा को शादी का हो गया रजिस्ट्रेशन, इस दिन होगी शादी
इस वक्त की आई ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार जल्द ही कृति खरबंदा पुलकित सम्राट के परिवार वालों से मुलाकात करने वाली हैं। बात ये है कि अभिनेता पुलकित सम्राट के कज्जन भाई उल्लास सम्राट की शादी है, जिसमें कृति खरबंदा को भी न्योता दिया गया है।
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी विक्की कौशल की भूत, पहले सप्ताह कर पाई इतनी कमाई
तो ऐसे में वो उनके परिवार की इस शादी में अभिनेता के परिवार से मिलने वाली है। ऐसी बातें सामने आ रही है। ये शादी दिल्ली में होने वाली है। जहां पर कृति अपने ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ पहुंचेंगी।