Samachar Nama
×

प्रीति जिंटा ने रोज 18 घंटे काम करने पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो में बोलीं- ‘बच्चों के पास अमेरिका जल्दी लौटना था, इसलिए खुद चुना लंबा शेड्यूल’

प्रीति जिंटा ने रोज 18 घंटे काम करने पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो में बोलीं- ‘बच्चों के पास अमेरिका जल्दी लौटना था, इसलिए खुद चुना लंबा शेड्यूल’

फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वर्किंग आवर्स और वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर बहस के बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने काम के घंटे को लेकर सफाई दी है। करीब एक दशक बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं प्रीति जिंटा ने बताया कि अपनी आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई बार रोजाना 18 घंटे तक काम किया।प्रीति ने साफ किया कि लंबा वर्किंग शेड्यूल उन पर थोपा नहीं गया था, बल्कि यह उनका अपना व्यक्तिगत फैसला था। वह भारत में कम समय के लिए आई थीं और शूटिंग जल्द पूरी कर अमेरिका में अपने बच्चों के पास लौटना चाहती थीं।

‘हर किसी की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं’

मुंबई में ‘वाइब’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने प्रीति से सेट पर लंबे समय तक काम करने को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि लंबे समय तक शूटिंग करना निश्चित तौर पर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी जरूरत के हिसाब से चुना था।प्रीति जिंटा ने कहा कि हर किसी की अपनी पसंद और जरूरतें होती हैं। उनके लिए उस समय सबसे जरूरी था कि वह अपना काम जल्द से जल्द पूरा करें और अमेरिका वापस अपने बच्चों के पास लौट सकें।

‘18 घंटे काम किया क्योंकि बच्चों के पास जाना था’

50 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, “बेशक, मैंने 18 घंटे तक काम किया क्योंकि मैं अपना काम जितनी जल्दी हो सके खत्म करके अमेरिका वापस अपने बच्चों के पास जाना चाहती थी।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबे घंटों तक काम करने का उनका अनुभव फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हर व्यक्ति पर लागू नहीं किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, अल-अलग लोगों की परिस्थितियां और प्राथमिकताएं अलग होती हैं।

करीब एक दशक बाद बड़े पर्दे पर वापसी

प्रीति जिंटा लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी ने वाली फिल्म ‘वाइब’ एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री ने अपनी शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा किए। लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में वापसी के साथ ही प्रीति एक बार फिर अपने अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, 18 घंटे के शूटिंग शेड्यूल पर उनका बयान फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को लेकर चल रही बहस के बीच आया है।

Share this story

Tags