1,2 नहीं 1932 में आई इस हिंदी फिल्म में थे पूरे 71 गाने, क्या आप जानते है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी इस फिल्म का नाम
बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - संगीत फिल्मों की आत्मा होती है। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वो गानों के बिना अधूरी हैं। ऐसा नामुमकिन है कि हर बॉलीवुड फिल्म में 4-5 गाने न हों। आप गानों के बिना किसी बॉलीवुड फिल्म की कल्पना भी नहीं कर सकते। जहां हॉलीवुड में संगीत की एक अलग शैली है, वहीं बॉलीवुड में इसका एक अलग स्तर है। हम किसी भी फिल्म में 5-6 गाने की उम्मीद करते हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है जिसमें 1-2 नहीं बल्कि 71 गाने हैं। इस फिल्म ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। यह पढ़कर आप भी चौंक गए होंगे। कोई बात नहीं, आज हम आपको इस फिल्म के बारे में बताएंगे।

71 गानों वाली इस फिल्म का नाम इंद्र सभा है। जिसने गानों के मामले में दुनिया में रिकॉर्ड बना लिया है। यह फिल्म उर्दू नाटक इंद्र सभा पर आधारित थी। जिसे पहली बार 1853 में आगा हसन अमानत ने मंच पर पेश किया था। इस फिल्म का निर्देशन जमाहेदजी जहांगीरजी मदन ने किया था। इस फिल्म में निसार, जहांआरा कजजान, अब्दुल रहमान काबुली और मुख्तार बेगम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इंद्रसभा फिल्म के 71 गाने संगीत निर्देशक नागरदास नायक ने कंपोज किए थे। इस फिल्म का गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज है। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा गानों का रिकॉर्ड बनाया था।

इन फिल्मों ने भी बनाए रिकॉर्ड
ये तो थी सबसे ज्यादा गानों वाली फिल्म के बारे में। इसके अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें ढेरों गाने थे। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन में 14 गाने थे। इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म रॉकस्टार में 14 गाने थे और एआर रहमान ने सुभाष घई की फिल्म ताल के लिए 12 गाने कंपोज किए थे। इन फिल्मों के गाने सुपरहिट साबित हुए। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुईं।

