Samachar Nama
×

तलाक की चर्चा पर मौनी रॉय फूटा गुस्सा, वीडियो में बोलीं हमें प्राइवेसी दें, गलत खबरें न फैलाएं, सोशल मीडिया पर पति को अनफॉलो किया

तलाक की चर्चा पर मौनी रॉय फूटा गुस्सा, वीडियो में बोलीं हमें प्राइवेसी दें, गलत खबरें न फैलाएं, सोशल मीडिया पर पति को अनफॉलो किया

अभिनेत्री Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। अब इन अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि वे गलत खबरें फैलाने से बचें। उन्होंने लिखा, “सभी मीडिया हाउस से विनम्र निवेदन है कि गलत खबरें न फैलाएं। हमें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दें, प्लीज।”

दरअसल, तलाक की चर्चाएं तब तेज हुईं जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।

इतना ही नहीं, फैंस ने यह भी देखा कि सूरज नांबियार ने अपनी प्रोफाइल से शादी की कई पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं। इसी के बाद दोनों के अलग होने की खबरों ने और जोर पकड़ लिया।

हालांकि अब मौनी रॉय के बयान के बाद माना जा रहा है कि अभिनेत्री फिलहाल निजी जिंदगी को लेकर सार्वजनिक चर्चा से दूरी बनाए रखना चाहती हैं। उन्होंने सीधे तौर पर तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं की, लेकिन अफवाहों पर नाराजगी जरूर जाहिर की है।

सोशल मीडिया पर मौनी के इस पोस्ट के बाद फैंस भी दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कर रहे हैं, जबकि कई लोग अब भी दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल मौनी और सूरज की ओर से रिश्ते की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अभिनेत्री की अपीलके बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Share this story

Tags