मौनी रॉय और सूरज नांबियार का शादी के 4 साल बाद तलाक, फुटेज में देखें सोशल मीडिया पर जारी किया जॉइंट नोट, मांगी प्राइवेसी
बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy और बिजनेसमैन Suraj Nambiar ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। गुरुवार को दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी किया।
काफी समय से दोनों के बीच अनबन और अलगाव की खबरें सामने आ रही थीं। अब इंस्टाग्राम पर साझा किए गए जॉइंट नोट में मौनी और सूरज ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। दोनों ने इस कठिन दौर में अपनी निजता बनाए रखने की अपील भी की है।
पोस्ट साझा करते हुए दोनों ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया, जिससे साफ संकेत मिला कि वे इस निजी मामले पर सार्वजनिक बहस या प्रतिक्रियाओं से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। अपने बयान में उन्होंने लिखा, “हम सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि हमें प्राइवेसी और गरिमा दें। मेरे या सूरज के बारे में कोई झूठी कहानियां न फैलाएं। उम्मीद है कि आप इस मुश्किल समय में हमें निजी समय देंगे।”
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इस खबर से भावुक नजर आए, जबकि कुछ ने दोनों के फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें निजी स्पेस देने की बात कही।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी काफी चर्चित रही थी। दोनों ने पारिवारिक और करीबी लोगों की मौजूदगी में विवाह किया था और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और खास पल साझा करते रहते थे। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अलगाव की खबरें सामने आ रही थीं।
फिलहाल दोनों की ओर से तलाक के कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। उन्होंने केवल इतना स्पष्ट किया है कि यह उनके जीवन का निजी और संवेदनशील दौर है, जिसमें वे शांति और सम्मान चाहते हैं।

