KBC 18 में माधुरी दीक्षित की एंट्री, अमिताभ बच्चन ने ‘एक दो तीन’ पर किया ऐसा डांस कि छूट गई हंसी, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में खास मेहमान के तौर पर नजर आने वाली हैं। शो का यह स्पेशल एपिसोड 9 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। एपिसोड को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। मेकर्स ने शो के दो प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित के बीच की मजेदार बातचीत ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
अमिताभ ने माधुरी से किया डांस स्टेप दिखाने का अनुरोध
जारी किए गए पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन माधुरी दीक्षित से फिल्म ‘तेजाब’ के सुपरहिट गाने ‘एक दो तीन’ का मशहूर स स्टेप रीक्रिएट करने की बात करते नजर आते हैं। अमिताभ मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि एक बार उनसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी। इसके बाद वह बताते हैं कि एक फिल्म में उन्होंने ‘एक दो तीन’ पर डांस किया था।अमिताभ की बात सुनकर माधुरी भी मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “हम भी दिखा दें?” इसके बाद स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन की 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘तूफान’ का एक सीन दिखाया जाता है। इस सीन में अमिताभ ‘एक दो तीन’ गाने पर डांस करते नजर आते हैं।
अमिताभ का डांस देखकर माधुरी भी हंस पड़ीं
वीडियो में अमिताभ बच्चन का यह पुराना डांस देखने के बाद सेट पर मौजूद माधुरी दीक्षित और दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाते। खुद अमिताभ भी इस सीन को देखकर हंसते नजर आते हैं। प्रोमो में दोनों सितारों की यह मजेदार केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।माधुरी दीक्षित का ‘एक दो तीन’ गाना उनके करियर के सबसे लोकप्रिय गानों में शामिल है। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजाब’ के इस गाने ने माधुरी को रातोंरात स्टार बना दिया था। गाने में उनके डांस स्टेप आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
9 अक्टूबर को होगा स्पेशल एपिसोड
अब फैंस को ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के इस खास एपिसोड का इंतजार है। 9 अक्टूबर की रात अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित की बातचीत, पुराने किस्सों और मस्ती भरे पलों को देखने का मौका मिलेगा। प्रोमो से साफ है कि शो में मनोरंजन का भरपूर तड़का लगने वाला है।

