आर्थिक तंगी से परेशान होकर कुशल ने की सुसाइड,हुआ मौत का खुलासा
टीवी के गलियारो में छाने वाले कुशल पंजाबी की आज सुबह ही 37 की उम्र मे निधन की खबर सामने आई।जिसे सुन हर कोई स्तब्ध रह गया।हालांकि उस समय कुशल की मौत का कारण पता नहीं चला था लेकिन काफी छानबीन के बाद इसका राज खुल चुका है औरर सामने आई खबर के मुताबिक कुशल ने सुसाइड की है।इस दौरान हाल ही में पुलिस ने कुशल की एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है।जिसकी जानकारी DCP परमजीत सिंह दहिया ने शेयर की।
Dcp ने हाल ही में कुशल का सुसाइड नोट पढ़कर जांचने के बाद बताया कि ”हां, ये सुसाइड केस है। उनके पैरेंट्स दोपहर से उनसे संपर्क करने का कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुशल का फोन नहीं मिल रहा था। उन्होंने रात तक इंतजार किया, जब कुशल की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो वे रात 10.30 बजे कुशल की बिल्डिंग में पहुंचे। कुशल घर में तब अकेले थे। इसलिए उनके पैरेंट्स दरवाजा तोड़कर अंदर गए। इसके बाद उन्होनें कुशल का शव पंखे पर लटका देखा।फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गये है।
हालांकि कुशल ने सुसाइड नोट मे किसी का नाम मेंशन नहीं किया है वही सामने आई खबरों के मुताबिक काफी समय से कुशल काम को लेकर परेशान थे वो आर्थिक मंदी से काफी दिक्कतो में थे जिससे उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में भूचाल मचा हुआ था।कुशल ने टीवी के फीयर फैक्टर, आसमान से आगे, एक से बढ़कर एक, जोर का झटका, CID, हम तुम, झलक दिखला जा 7, क्या हाल मिस्टर पांचाल, सजन रे फिर झूले मत बोलो जैसे शोज में काम किया है।