Samachar Nama
×

करीना कपूर 46 साल की: ‘पू’ से लेकर दमदार किरदारों तक, वीडियो में जाने ऐसा रहा ढाई दशक का फिल्मी सफर

करीना कपूर 46 साल की: ‘पू’ से लेकर दमदार किरदारों तक, वीडियो में जाने ऐसा रहा ढाई दशक का फिल्मी सफर

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करीना कपूर खान आज 46 साल की हो गई हैं। 21 सितंबर 1980 को जन्मी करीना ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर के 25 से ज्यादा साल पूरे किए हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने ग्लैमरस और कमर्शियल फिल्मों की अभिनेत्री से लेकर कहानी और किरदार को प्राथमिकता देने वाली कलाकार तक अपनी पहचान बनाई है।

करीना कपूर ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘अजनबी’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों ने उन्हें मुख्यधारा के सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

‘पू’ के किरदार ने बनाई अलग पहचान

करीना के करियर में फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ बेहद खास रही। करण जौहर की इस फिल्म में उन्होंने पूजा शर्मा यानी ‘पू’ का किरदार निभाया था। चुलबुली, ग्लैमरस और आत्मविश्वास से भरे इस किरदार ने दर्शकों के बीच उनकी एक अलग पहचान बना दी।‘पू’ के अंदाज, संवाद और स्टाइल को लंबे समय तक याद किया गया। इस फिल्म के बाद करीना की ग्लैमरस स्टार इमेज और मजबूत हुई और उन्हें बड़े बजट की मुख्यधारा की फिल्मों में लगातार काम मिलने लगा।

रोमांटिक और कमर्शियल फिल्मों का दौर

करियर के शुरुआती वर्षों में करीना कपूर ने कई रोमांटिक और कमर्शियल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘खुशी’ और ‘क्योंकि’ जैसी फिल्मों में वह पारंपरिक बॉलीवुड हीरोइन के रूप में नजर आईं।इन फिल्मों में उनके किरदारों में ग्लैमर और रोमांस प्रमुख रहा। हालां, इसी दौर में करीना ने अलग तरह के किरदारों की ओर भी कदम बढ़ाना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने ऐसे रोल स्वीकार किए, जिनमें केवल ग्लैमरस उपस्थिति के बजाय अभिनय की गुंजाइश ज्यादा थी।

ग्लैमर से आगे बढ़कर किरदारों पर फोकस

करीना कपूर के करियर की खास बात यह रही कि उन्होंने समय के साथ अपनी भूमिकाओं में बदलाव किया। शुरुआती दौर में जहां उनकी पहचान कमर्शियल फिल्मों की अभिनेत्री के तौर पर बनी, वहीं बाद के वर्षों में उन्होंने कहानी आधारित फिल्मों और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को भी चुना।उनके करियर में यह बदलाव हिंदी सिनेमा में एक अभिनेत्री के रूप में उनके लंबे सफर को दिखाता है। उन्होंने अलग-अलग दौर में रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा और गंभीर भूमिकाओं के जरिए अपनी अभिनय क्षमता का विस्तार किया।आज 46 साल की उम्र में करीना कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबे और सफल करियर की पहचान हैं। ‘पू’ जैसी ग्लैमरस भूमिका से शुरू हुआ उनका सफर ऐसे किरदारों तक पहुंचा, जहां कहानी और अभिनय उनकी पहचान का अहम हिस्सा बने।

Share this story

Tags