Samachar Nama
×

सोनिया गांधी पर कंगना रनोट की विवादित टिप्पणी, इंदिरा, वीडियो में देंखे संजय और राजीव गांधी की मौत को बताया ‘संयोगों की कड़ी’

सोनिया गांधी पर कंगना रनोट की विवादित टिप्पणी, इंदिरा, वीडियो में देंखे संजय और राजीव गांधी की मौत को बताया ‘संयोगों की कड़ी’

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के बाजार में आने के बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट ने गांधी परिवार को लेकर विवादित बयान दिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर साझा करते हुए गांधी परिवार में हुई कई मौतों का जिक्र किया। उन्होंने इन घटनाओं को संयोग बताते हुए सवाल उठाए कि आखिरकार परिवार में राजनीतिक रूप से सबसे अहम दावेदार के तौर पर सोनिया गांधी ही कैसे बचीं।

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए उन्होंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी रिसर्च की थी। इसी दौरान उनके मन में यह सवाल आया कि सोनिया गांधी के परिवार में आने के बाद पहले संजय गांधी, फिर इंदिरा गांधी और बाद में राजीव गांधी की मौत हो गई। उन्होंने इन घटनाओं को ‘बहुत ज्यादा संयोग’ बताते हुए सोनिया गांधी के राजनीतिक रूप से प्रमुख भूमिका में आने पर सवाल उठाए।

सोनिया गांधी पर विदेशी एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप

कंगना ने अपनी पोस्ट में सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी महिला’ बताते हुए उन पर विदेशी एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा कि तमाम विवादों के बावजूद सोनिया गांधी दशकों तक देश की सरकार का नेतृत्व करने में कामयाब रहीं और यह सिलसिला 2014 में जाकर खत्म हुआ।

किताब के रिलीज होने के बीच आया बयान

कंगना की यह टिप्पणी सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के 10 नवंबर को बाजार में आने के आसपास सामने आई। किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन, परिवार और भारतीय राजनीति से जुड़े अनुभवों को साझा किया है। इसके कुछ हिस्सों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हुई है।हालांकि, कंगना ने अपनी पोस्ट में गांधी परिवार के सदस्यों की मौतों और सोनिया गांधी के बीच किसी संबंध को साबित करने वाला कोई सबूत पेश नहीं किया। उनकी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का विषय बनी हुई हैं।

Share this story

Tags