कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्तों पर दी सफाई, वीडियो में देंखे कहा—“सिर्फ अच्छे दोस्त हैं”
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रही अटकलों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने स्पष्ट किया कि उनके और चिराग पासवान के बीच किसी भी तरह का रोमांटिक संबंध नहीं है और दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से चिराग पासवान के साथ कथित अफेयर को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। कंगना ने कहा, “नहीं, चिराग सिर्फ मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब भी मैं उनके बारे में सोचती हूं, मुझे उनमें सिर्फ एक दोस्त ही नजर आता है।”
अपने जवाब में कंगना ने बेहद बेबाक और हल्के-फुल्के अंदाज का इस्तेमाल किया, जिससे बातचीत का माहौल भी सहज और मजाकिया हो गया। उन्होंने आगे कहा कि यह सारी बातें केवल अफवाहें हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। कंगना ने बातचीत के दौरान यह भी याद दिलाया कि उन्होंने और चिराग पासवान ने करीब 10 साल पहले एक फिल्म में साथ काम किया था। उसी पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “अगर हमारे बीच वाकई कुछ होना होता, तो अब तक हमारे बच्चे हो चुके होते।”
उनके इस बयान को उन्होंने मजाकिया अंदाज में पेश किया, जिससे यह साफ झलकता है कि वे इन अफवाहों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। कंगना ने दोहराया कि अगर किसी तरह का रोमांस या रिश्ता होना होता, तो वह बहुत पहले ही हो चुका होता। गौरतलब है कि कंगना रनौत और चिराग पासवान को लेकर समय-समय पर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं, हालांकि दोनों ही नेताओं की ओर से हमेशा इन दावों को नकारा गया है। कंगना के इस ताजा बयान के बाद एक बार फिर इन अफवाहों पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

