Samachar Nama
×

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर से 5 लाख की ज्वेलरी चोरी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर से 5 लाख की ज्वेलरी चोरी, वीडियो में देंखे घरेलू सहायिका गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के परिवार से जुड़ा चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई के चर्चगेट स्थित उनके माता-पिता के घर से करीब 5 लाख रुपये की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विरार इलाके से पकड़ा है। फिलहाल चोरी हुई ज्वेलरी की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

अमीषा की मां ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके भाई अश्मित पटेल के माता-पिता का घर मुंबई के चर्चगेट इलाके में है। इसी घर से सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने की शिकायत सामने आई।इस मामले में अमीषा की मां आशा पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर घरेलू सहायिका को हिरासत में लिया।

विरार से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे विरार से गिरफ्तार कर लिया।अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की गई ज्वेलरी कहां रखी गई है।

ज्वेलरी बरामद करने में जुटी पुलिस

मरीन ड्राइव पुलिस चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की घटना में आरोपी अकेली शामिल थी या उसके साथ कोई और व्यक्ति भी जुड़ा हुआ है।फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज्वेलरी बरामद होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Share this story

Tags