Samachar Nama
×

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस बनीं सरकारी गवाह बनने को तैयार, वीडियो में देंखे कोर्ट ने ED में आवेदन के दिए निर्देश

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस बनीं सरकारी गवाह बनने को तैयार, वीडियो में देंखे कोर्ट ने ED में आवेदन के दिए निर्देश

200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जो पहले से ही कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है।पटियाला हाउस कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने अदालत को बताया कि वह इस पूरे मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह सच सामने लाने में जांच एजेंसियों की मदद करना चाहती हैं।

अदालत ने उनकी बात को रिकॉर्ड में लेते हुए स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष एक औपचारिक आवेदन दाखिल करना होगा। इसके बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।यह पूरा मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिस पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस धन का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में किया गया।

इस मामले में पहले से ही कई नाम सामने आ चुके हैं और जांच एजेंसियां लगातार इसकी गहराई से जांच कर रही हैं। जैकलीन फर्नांडिस से भी इस केस में कई बार पूछताछ की जा चुकी है।अब उनके सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अदालत और ED इस पर सहमति देते हैं, तो यह जांच के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।फिलहा ल, मामला कोर्ट में विचाराधीन है और आगे की कार्रवाई ED में दिए जाने वाले औपचारिक आवेदन पर निर्भर करेगी।

Share this story

Tags