Samachar Nama
×

रणबीर कपूर की Ramayana में वो होगा जो अबतक किसी रामायण में नहीं हुआ, असली सोने से बनेंगे 'रावण' के वस्त्र, जाने ये लेटेस्ट अपडेट 

रणबीर कपूर की Ramayana में वो होगा जो अबतक किसी रामायण में नहीं हुआ, असली सोने से बनेंगे 'रावण' के वस्त्र, जाने ये लेटेस्ट अपडेट 

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहती है। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां अब तक सामने आ चुकी हैं। यह कंफर्म हो गया है कि रणबीर कपूर, श्रीराम और साईं पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा लंकापति रावण के रोल को लेकर भी अपडेट सामने आया है. फैंस 'रामायण' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहली बार फैंस रणबीर कपूर को ऐसे किरदार में देखेंगे, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सेट से श्री राम और माता सीता के किरदार में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की तस्वीरें लीक हो गई थीं। इसी बीच रावण का किरदार निभाने वाले यश को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

.
'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इसी बीच खबर आई कि यश रामायण फिल्म के सह-निर्माता होंगे। वह रावण का किरदार नहीं निभाएंगे. हालांकि सामने आई जानकारी के मुताबिक यश ही रावण का किरदार निभाएंगे. आईएएनएस की रिपोर्ट है कि यश 'रामायण' में असली सोने से बने कपड़े पहनेंगे। रावण सोने की लंका पर राज करता था और वहां का राजा था। इसलिए फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश भी असली सोने के कपड़े पहनेंगे। उनकी पोशाक असली सोने से बनी होगी।

.
जानिए कौन निभाएगा कौन सा किरदार

फिल्म 'रामायण' से अब तक जो जानकारी और तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता और राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल नजर आएंगे। मशहूर डिजाइनर रिंपल-हरप्रीत फिल्म के स्टार्स के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करेंगे। जानकारी यह भी सामने आई है कि यश इस फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस कर रहे हैं. अपने किरदार के लिए वह 15 किलो वजन बढ़ाएंगे।

Share this story

Tags