Samachar Nama
×

बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी को लगाई फटकार, वीडियो में कहा- शो के सबसे खराब दोस्त हो

बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी को लगाई फटकार, वीडियो में कहा- शो के सबसे खराब दोस्त हो

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के शनिवार के एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा कनिका मान, लव गिल और स्काउट ओपी पर फूटा। सलमान ने कनिका मान को उनके सामने ऊंची आवाज में बात नहीं करने की हिदायत दी। वहीं, स्काउट ओपी को घर में हाथापाई और गाली-गलौज को लेकर जमकर फटकार लगाई। सलमान ने उसे शो का सबसे खराब दोस्त तक कह दिया।दरअसल, इस हफ्ते बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और उनके पुराने दोस्त यंग डीएसए के बीच विवाद हो गया था। एक टास्क के दौरान बहस बढ़ने पर स्काउट ने यंग को धक्का दे दिया। इस घटना के बाद यंग ने स्काउट को शो से बाहर करने या उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

हाथापाई पर सलमान ने स्काउट से पूछे सवाल

शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने टास्क के दौरान संयम बनाए रखने के लिए यंग डीएसए की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने स्काउट ओपी से उसके व्यवहार को लेकर सवाल किए।सलमान ने पूछा कि क्या वह घर के बाहर भी इसी तरह का व्यवहार करता है? उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में हाथापाई से बचना चाहिए। सलमान ने स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा कि माफी मांगने के बाद भी उसे अपनी हरकत पर शर्म नहीं आई। उन्होंने उसके रवैये और एटीट्यूड पर भी सवाल उठाए।

गाली-गलौज को लेकर भी लगाई फटकार

सलमान ने स्काउट से कहा कि क्या वह चाहता था कि यंग भी उसके साथ मारपीट करता? उन्होंने घर में लगातार गाली-गलौज करने को लेकर भी उसे आड़े हाथों लिया।सलमान ने कहा कि स्काउट को इस बात की भी परवाह नहीं रहती कि वह कैमरे के सामने है। उन्होंने उसके व्यवहार को दोस्ती के लिहाज से भी गलत बताया और उसे शो का सबसे खराब दोस्त कहा।

गुस्से में सिर मुंडवाने तक पहुंचा मामला

इस हफ्ते स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच विवाद के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। लव गिल के साथ भी स्काउट की दोस्ती में खटास आ गई। गुस्से में स्काउट ने पेड़ से कूदने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद उसने अपना सिर मुंडवा लिया।

कनिका मान और लव गिल को भी मिली नसीहत

सलमान खान ने कनिका मान को भी उनके बात करने के तरीके पर टोका। उन्होंने साफ कहा कि उनसे ऊंची आवाज में बात नहीं की जानी चाहिए। शनिवार के एपिसोड में सलमान ने घर के सदस्यों को उनके व्यवहार और आपसी रिश्तों को लेकर आईना दिखाया।

Share this story

Tags