Samachar Nama
×

मेरी जिंदगी में कई लोग हैं...’ वीडियो में देंखे शहाना गोस्वामी ने ओपन रिलेशनशिप पर खुलकर रखी बात

मेरी जिंदगी में कई लोग हैं...’ वीडियो में देंखे शहाना गोस्वामी ने ओपन रिलेशनशिप पर खुलकर रखी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस Shahana Goswami ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शहाना ने बताया कि वह फिलहाल बिना किसी “प्राइमरी पार्टनर” के ओपन रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने रिश्तों को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि उनके लिए जुड़ाव और अपनापन ज्यादा मायने रखता है, न कि रिश्तों को किसी तय नाम में बांधना।Shahana Goswami ने यह बातचीत Siddharth Kannan को दिए इंटरव्यू में की। उन्होंने कहा, “फिलहाल मेरी जिंदगी में ऐसा कोई एक खास पार्टनर नहीं है। मेरी जिंदगी में कई लोग हैं, जिनसे मेरा लंबे समय से जुड़ाव है, लेकिन ये रिश्ते कैजुअल नहीं हैं।”

‘मेरे लिए कोई रिश्ता टाइमपास नहीं’

शहाना ने साफ कहा कि वह किसी भी रिश्ते को हल्के में नहीं लेतीं। उन्होंने कहा, “मेरे लिए कोई भी रिश्ता हल्का या टाइमपास नहीं होता।” एक्ट्रेस के मुताबिक, इंसानों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और ईमानदारी सबसे अहम चीज है।उन्होंने बताया कि रिश्तों को लेकर उनकी सोच पारंपरिक ढांचे से थोड़ी अलग है। उनके लिए जरूरी यह नहीं कि हर रिश्ता किसी एक तय फॉर्मेट में हो, बल्कि यह है कि उसमें सच्चाई और सम्मान बना रहे।

ओपन रिलेशनशिप का बताया मतलब

शहाना गोस्वामी ने इंटरव्यू में ओपन रिलेशनशिप को लेर भी अपनी परिभाषा साझा की। उन्होंने कहा, “मेरे लिए ओपननेस का मतलब यह है कि किसी एक इंसान के साथ तय रिश्ता जरूरी नहीं है, लेकिन लोगों के साथ जुड़ाव और अपनापन बना रहता है।”उन्होंने आगे कहा कि कई बार रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित होता है, जबकि कुछ रिश्ते भावनात्मक रूप से ज्यादा गहरे भी हो सकते हैं। उनके मुताबिक हर रिश्ते को किसी एक नाम या दिशा में बांधना जरूरी नहीं है।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

शहाना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग उनकी ईमानदारी और खुले विचारों की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स रिश्तों को लेकर उनकी सोच पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।हालांकि, कई लोगों का कहना है कि आज के दौर में रिश्तों को लेकर लोगों की सोच बदल रही है और शहाना ने बिना झिझक अपनी बात रखी है।

फिल्मों और वेब सीरीज में सक्रिय हैं शहाना

Shahana Goswami लंबे समय से इंडिपेंडेंट सिनेमा और वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम किया है और अपने अलग तरह के किरदारों के लिए पहचान बनाई है। फिलहाल, उनका यह इंटरव्यू सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share this story

Tags