Samachar Nama
×

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में रोज पढ़ते थे हनुमान चालीसा,  मूर्ति स्थापना सीन के दौरान बंदर ने किया हैरान

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में रोज पढ़ते थे हनुमान चालीसा, वीडियो में देंखे मूर्ति स्थापना सीन के दौरान बंदर ने किया हैरान

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गोपाल का किरदार निभाकर अभिनेता भगवान दास पटेल इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई तक का उनका सफर संघर्षों से भरा रहा है। थिएटर में छह साल बिताने के बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में छोटे-बड़े किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई।भगवान दास पटेल इससे पहले ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘थार’, ‘रंगबाज’ और ‘फोटोग्राफ’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं।हाल ही में बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों के बावजूद शूटिंग का सफर यादगार बन गया।

शूटिंग के दौरान रोज होती थी हनुमान चालीसा की पाठ

भगवान दास पटेल ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ की शूटिंग के दौरान पूरी टीम का माहौल काफी आध्यात्मिक था।उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान वे लोग रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते थे और गणेश जी की पूजा करते थे। कई बार मुश्किलें सामने आती थीं, लेकिन किसी न किसी तरह सब कुछ ठीक हो जाता था।अभिनेता ने बताया कि फिल्म से जुड़ी हर चीज में एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती थी।

मूर्ति स्थापना सीन के दौरान आया खास मेहमान

भगवान दास पटेल ने शूटिंग का एक खास किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब फिल्म में बजरंगबली की मूर्ति स्थापित करने वाला सीन शूट किया जा रहा था, तभी एक काले मुंह वाला बंदर बरगद के पेड़ पर आकर बैठ गया।उन्होंने बताया कि वह बंदर काफी देर तक चुपचाप बैठकर शूटिंग देखता रहा। टीम ने उसे केले दिए, जिसे उसने खाया और फिर भी वहीं बैठा रहा।

‘ऐसा लगा जैसे बंदर शूटिंग की निगरानी कर रहा हो’

अभिनेता ने बताया कि बाद में जब फिल्म के लिए झोपड़ी बनाई जा रही थी, तब भी वह बंदर वहीं मौजूद था।उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे वह पूरी शूटिंग की निगरानी कर रहा हो। इस घटना ने पूरी टीम को हैरान कर दिया।उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने भी कहा कि उन्होंने करीब 13-14 साल बाद ऐसा बंदर वहां देखा है।

संघर्ष के बाद मिल रही सफलता

भगवान दास पटेल ने अपने करियर के सफर को याद करते हुए कहा कि थिएटर से लेकर फिल्मों तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं था। लगातार मेहनत और छोटे-बड़े किरदारों के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई।अब ‘हनुमान अंश’ में उनके किरदार को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। अभिनेता का कहना है कि लोगों का प्यार और दुआएं उनके लिए सबसे बड़ी सफलता हैं।

Share this story

Tags