पहले सपना चौधरी और अब ये..,रेणुका पंवार के गानों पर बेकाबू हुए फैंस, पुलिस ने भांजी लाठियां
सुपरहिट गाना 52 गज का दामन जैसे कई गानों को आवाज दे चुकी सिंगर रेणुका पंवार ने म्यूजिकल नाइट में जमकर लाठियां बरसाईं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर महोत्सव के दौरान नुमाइश मैदान में रेणुका पंवार की एक झलक पाने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा।
#Bulandshahr #UttarPradesh pic.twitter.com/rv4tPorfmX
— Khushbu Goyal (@kgoyal466) April 7, 2025
रेणुका पंवार को सुनने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक आए। हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा. रेणुका के गानों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं, लेकिन इसी बीच रेणुका के गानों पर झूम रहे प्रशंसक बेकाबू हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने कार्यक्रम में गुस्साई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।
#Bulandshahr #UttarPradesh pic.twitter.com/9dPWhkI3NK
— Khushbu Goyal (@kgoyal466) April 7, 2025
रेणुका पंवार एक हरियाणवी गायिका हैं, जो अपनी मधुर आवाज और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। रेणुका ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में प्रदीप सोनू की म्यूजिक कंपनी के साथ 'सुन सोनियो' गाना रिकॉर्ड करके की थी। रेणुका को '52 गज का दामन' गाने से प्रसिद्धि मिली, जिसे 200 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। रेणुका ने 'सुन सोनियो' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। रेणुका ने हरियाणवी संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उन्हें संगीत में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।