Samachar Nama
×

धुरंधर 2 स्क्रिप्ट विवाद में नया मोड, वीडियो में आरोप लगाने वाले लेखक ने मांगी माफी, आदित्य धर ने वापस लिया मानहानि केस

धुरंधर 2 स्क्रिप्ट विवाद में नया मोड, वीडियो में आरोप लगाने वाले लेखक ने मांगी माफी, आदित्य धर ने वापस लिया मानहानि केस

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चल रहा स्क्रिप्ट चोरी विवाद अब खत्म हो गया है। फिल्म निर्देशक Aditya Dhar पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाने वाले लेखक संतोष कुमार ने अब बिना शर्त माफी मांग ली है। दरअसल अप्रैल महीने में संतोष कुमार ने दावा किया था कि आदित्य धर ने उनकी लिखी स्क्रिप्ट चुराकर फिल्म बनाई है। 30 मार्च को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आदित्य धर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “चोर” तक कह दिया था। इस बयान के बाद मामला फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया था।

आरोपों के बाद आदित्य धर ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया और संतोष कुमार के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठे और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले बयान दिए गए हैं।

मामले की सुनवाई के दौरान संतोष कुमार के वकील ने अदालत में बिना शर्त माफी पेश की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया कि भविष्य में आदित्य धर के खिलाफ इस तरह का कोई बयान नहीं दिया जाएगा।

माफी स्वीकार किए जाने के बाद आदित्य धर ने भी बड़ा कदम उठाते हुए मानहानि और हर्जाने की मांग को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। इसके साथ ही लंबे समय से चल रहा यह विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि यह मामला कानूनी लड़ाई की बजाय आपसी सहमति से खत्म होना दोनों पक्षों के लिए बेहतर रहा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस पूरे विवाद को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Share this story

Tags