Samachar Nama
×

अभिनेत्री निम्मी की करोड़ों की संपत्ति पर विवाद, वीडियो में जाने पूर्व केयरटेकर पर 1.77 करोड़ की एफडी और फ्लैट हड़पने का आरोप

अभिनेत्री निम्मी की करोड़ों की संपत्ति पर विवाद, वीडियो में जाने पूर्व केयरटेकर पर 1.77 करोड़ की एफडी और फ्लैट हड़पने का आरोप

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री निम्मी के निधन के करीब छह साल बाद उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री के पूर्व देखभालकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उस पर 1.77 करोड़ रुपये की सावधि जमा (एफडी), गहने और फ्लैट हड़पने की कोशिश करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, निम्मी की जुहू स्थित दो संपत्तियों की कीमत करीब 7 से 8 करोड़ रुपये बताई गई है।

यह शिकायत दिवंगत अभिनेत्री के रिश्तेदार मोहम्मद यूनुस सलीम दुर्रानी ने पुलिस में दर्ज कराई है। आरोप है कि निम्मी के निधन के बाद उनके पूर्व देखभालकर्ता ने उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत में एफडी की रकम हड़पने, कार को कबाड़ में बेचने और फ्लैट्स पर कब्जा करने के प्रयास का जिक्र किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निम्मी की वसीयत में भांजे के नाम थी संपत्ति

निम्मी ने पटकथा लेखक अली रजा से शादी की थी। इस शादी से उनकी कोई संतान नहीं थी। ऐसे में उन्होंने अपनी बहन के बेटे अली सैय्यद परवेज को गोद लिया था। बताया गया है कि अभिनेत्री ने अपनी वसीयत में संपत्ति उनके नाम कर दी थी।शिकायत के मुताबिक, निम्मी की संपत्ति में जुहू के दो फ्लैट, 1.77 करोड़ रुपये की एफडी, गहने और एक कार शामिल थी। आरोप है कि अभिनेत्री के निधन के बाद देखभालकर्ता ने इन संपत्तियों पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश की।

दिलीप कुमार को पसंद करती थीं निम्मी

निम्मी 1950 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल थीं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से उन्होंने फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाई थी। उनकी निजी जिंदगी भी कई दिलचस्प किस्सों के लिए जानी जाती है।निम्मी को अभिनेता दिलीप कुमार पसंद थे। एक किस्से के मुताबिक, अभिनेत्री मधुबाला ने उनसे कहा था कि यदि वह दिलीप कुमार को चाहती हैं तो वह उनकी जिंदगी से दूर हो जाएंगी। हालांकि, निम्मी ने बाद में पटकथा लेखक अली रजा से शादी की और अपना पारिवारिक जीवन बिताया।फिलहाल उनकी संपत्ति से जुड़े विवाद में पुलिस की जांच जारी है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Share this story

Tags