सोशल मीडिया पर अपने ही दोस्त को अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर काफी व्यस्त हैं। जो इसी साल 10 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यही कारण है फिल्म को लेकर आए दिन अभिनेता अपनी कोई ना कोई तस्वीर शेयर करते रहते हैं और अपने फैंस को इसकी जानकारी देते रहते हैं। इसी बीच अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैसे ही रणवीर सिंह ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की वैसे ही चर्चा का विषय बन गई है। तो आइए जाते हैं ऐसा क्या है इस तस्वीर में –
रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे वो अभिनेता शाहरूख खान का मशहूर पोज करते हुए दिखाई दे रहे है। रणवीर सिंह तस्वीर में खुले आसमान के नीचे अपनी बाहें फैलाए सूरज की किरणों का आनंद ले रहे है। अब इस पर रणवीर सिंह के जिगरी दोस्त और कोस्टार अर्जुन कपूर ने ऐसा कमेंट कर दिया है जो चर्चा में बन गया है। अर्जुन कपूर ने अपने ही दोस्त को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा कि, ‘सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा। आसमान ये हाय रानो की स्माइल से पिघलने लगा।’ अभिनेता की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर और भी कई तरह के कमेंट आने लगे जो सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह की तस्वीर पर ऋचा चढ्डा कमेंट करते हुए कहती है, ‘बीबा मुंडा’। वहीं मनीष मल्होत्रा ने उनकी तस्वीर पर हार्ट इमोजी सेंड की है।
खैर अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो उनकी अगली फिल्म ’83’ है जो भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्वकप जीत की है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। क्या आप रणवीर सिंह की इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं? अपने कमेंट के जरिए राय दें।