अरबाज-शूरा की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे, फुटेज में देंखे सलमान-सलीम-सोहेल समेत जुटा खान परिवार
अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का सोमवार को पहला जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर मुंबई स्थित अरबाज खान के घर पर ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया, जिसमें खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। पार्टी में सलीम खान, सलमान खान, सोहेल खान समेत परिवार के अन्य सदस्य नजर आए।जन्मदिन की पार्टी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें खान परिवार के सदस्य अरबाज के घर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो में परिवार के बीच खास बॉन्डिंग भी देखने को मिली।
सलीम खान पत्नी सलमा के साथ पहुंचे
सिपारा के पहले जन्मदिन के सेलिब्रेशन में सलीम खान भी पहुंचे। सामने आए वीडियो में वह कार से अरबाज के घर पहुंचते हुए दिखाई दिए। उनके साथ उनकी पत्नी सलमा खान भी थीं।बाद में सलीम खान को उनके बेटे सोहेल खान के साथ घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। सोहेल इस दौरान अपने पिता को कार तक चलने में मदद करते नजर आए। उनके साथ अभिनेत्री और परिवार की सदस्य हेलेन भी मौजूद थीं।
सलमान खान ने भी पार्टी में की शिरकत
सिपारा के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान भी अपने भाई अरबाज के घर पहुंचे। पार्टी में सलमान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने काले रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और काला चश्मा पहना हुआ था।सलमान के पार्टी में पहुंचने के बाद फैंस के बीच भी इस सेलिब्रेशन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई। खान परिवार के सदस्यों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
अर्पिता बेटी आयत के साथ पहुंचीं
बर्थडे पार्टी में अर्पिता खान शर्मा भी अपनी बेटी आयत शर्मा के साथ पहुंचीं। इसके अलावा अरबाज खान के बेटे अरहान खान और खान परिवार के अन्य सदस्य भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।सिपारा का यह पहला जन्मदिन होने के कारण परिवार के लिए यह सेलिब्रेशन खास रहा। अरबाज और शूरा ने अपनी बेटी के इस खास दिन को परिवार के करीबी सदस्यों के साथ मनाया।
खान परिवार की मौजूदगी ने बनाया खास
अरबाज खान और शूरा खान ने दिसंबर 2023 में शादी की थी। इसके बाद दोनों के घर बेटी के जन्म से परिवार में खुशियां आईं। अब सिपारा के पहले जन्मदिन पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया।सलीम खान से लेकर सलमान, सोहेल और अर्पिता तक परिवार के कई सदस्यों की मौजूदगी ने सेलिब्रेशन को खास बना दिया। पार्टी के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी खान परिवार की तस्वीरें और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

