Samachar Nama
×

Fighter की टीम में शामिल हुआ एक और स्क्वॉड्रन लीडर, Dipika Padukon ने खुद शेयर किया एक्टर का फर्स्ट लुक 

Fighter की टीम में शामिल हुआ एक और स्क्वॉड्रन लीडर, Dipika Padukon ने खुद शेयर किया एक्टर का फर्स्ट लुक 

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - वॉर के बाद फैंस एक बार फिर ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद की पार्टनरशिप फिल्मी पर्दे पर देखेंगे। दोनों एक बार फिर फिल्म 'फाइटर' से सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहे हैं और इस बार उनके साथ जुड़ रही हैं बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का पोस्टर सामने आया था।

/
इसके बाद स्क्वाड्रन लीडर बने दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर का फर्स्ट लुक भी फैंस देख चुके हैं। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' से एक और एक्टर का लुक सामने आया है। अब दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' से एक्टर अक्षय ओबेरॉय का लुक भी सामने आ गया है। जिसे मेकर्स के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

अक्षय ओबेरॉय का लुक जारी करने के साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने फैन्स को उनके किरदार से भी रूबरू कराया। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में अक्षय ओबेरॉय स्क्वाड्रन लीडर बशीर खान की भूमिका निभा रहे हैं, जिनका कॉल साइन बैश है। वह फिल्म में युद्ध के लिए एक हथियार प्रणाली संचालक की भूमिका निभा रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन स्टारर। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर देखने के बाद ही फैंस ने 'फाइटर' को ब्लॉकबस्टर बता दिया था। रितिक रोशन और दीपिका की यह फिल्म एक एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है।

/
आपको बता दें कि फाइटर की रिलीज का ऐलान मेकर्स ने 10 जनवरी 2021 को किया था। 'फाइटर' की शूटिंग मुंबई के अलावा जम्मू-कश्मीर, असम और हैदराबाद में हुई है। इस फिल्म में इन बॉलीवुड स्टार्स के अलावा एक्ट्रेस संजीदा शेख भी नजर आएंगी। फाइटर अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share this story

Tags